Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर दुष्कर्म का केस दर्ज

धार पुलिस ने पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ घरेलू हिंसा और रेप का केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता 38 वर्षीय महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में खुद को सिंघार की पत्नी बताया है। उसने पहले जबलपुर थाने में शिकायत की थी, जहां से धार पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद प्रकरण दर्ज किया गया। विधायक पर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने विधायक पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अप्राकृतिक कृत्य की धारा 376, 377, 498 ए सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

आदिवासी विधायक उमंग सिंघार MP की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार में वन मंत्री रहे हैं। सिंघार धार जिले की गंधवानी विधानसभा से 3 बार के विधायक हैं। सिंघार कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव होने के साथ ही कई प्रदेशों के प्रभारी भी हैं।

पढ़िए महिला ने FIR में क्या लिखवाया…
‘मैं PWD के पीछे धार में रहती हूं। मेरे पति उमंग सिंघार से मेरी जान पहचान पब्लिक प्रोग्राम में हुई थी। तब से मेरी उमंग सिंघार से फोन पर बातचीत होने लगी। उमंग सिंघार ने मुझसे कहा था कि मैं तुमसे शादी करूंगा। तुम मेरे साथ चलो। मैं उनके साथ भोपाल में और धार में भी PWD के पीछे ही।

यहां पर उमंग सिंघार ने मुझे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। फिर मैंने उमंग से शादी करने का बोला तो आनाकानी करने लगे। मैंने उन्हें बोला कि तुमने मेरा इतने दिन शारीरिक शोषण किया। अब तुम शादी के लिए मना कर हो। मैं तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई करूंगी। इस पर उमंग सिंघार ने मुझसे दिनांक 16 अप्रैल 2022 को भोपाल में शादी कर ली। शादी के बाद मेरे पति उमंग सिंघार का बर्ताव मेरे साथ बदल गया। वे मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

शादी के 2 माह बाद ही मेरे पति मुझसे लगातार गाली-गलौज करने लगे। मेरी इच्छा के विरूद्ध मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाते थे। मैं मना करती थी तो बेरहमी से मारपीट करते थे। मुझे धक्का देते थे और कई बार मुझे जान से मारने की धमकी देते थे। मेरे अश्लील विडियो बनाकर मुझे ब्लैकमेल करते थे। मेरे साथ अप्राकृतिक संबंध बनाते थे। कुछ सामान लेकर आते थे अलग-अलग प्रकार के और उनका उपयोग करने को कहते थे। फिर बनाकर अपने दोस्तों को दिखाने को भी कहते थे। कुछ ऐसा कृत्य करने को भी मजबूर करते थे, जिनके लिए मैं शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार नहीं रहती थी। फिर वो भी मेरे साथ करते थे।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img