Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

भोपाल में छोटे ने बड़े भाई का गला घोंटा

भोपाल के बागसेवनिया इलाके में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई का मर्डर कर दिया। इसके बाद पुलिस, डाक्टर को बताया कि भाई को सांप ने डस लिया है। पुलिस ने एम्स में पोस्टमॉर्टम करवाया। रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि मां ने मकान में उसे हिस्सा नहीं दिया था। इसी बात को लेकर बड़े भाई से उसका मनमुटाव चल रहा था।

थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि पिपलिया पेंदे खां निवासी धर्मेन्द्र वाल्मीकी (45) की मौत की सूचना एम्स से मिली थी। लालघाटी में रहने वाले उसके छोटे भाई धर्मवीर ने बताया था कि उसे सर्प या किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। पुलिस ने धर्मेन्द्र के शव का पीएम कराया। पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या का खुलासा हुआ।

पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद धर्मवीर व उसकी मां के बयान लिए। दोनों के बयान में पुलिस को संदेह हुआ। इस पर पुलिस ने धर्मवीर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इस पर आरोपी ने गुनाह कबूल लिया। उसने बताया कि मां कस्तूरी बाई ने बरखेड़ा पठानी का मकान 4 लाख 70 हजार रुपए में बेचकर पिपलिया पेंदे खां में नया मकान खरीदा था। इस मकान में मां ने उसे हिस्सा नहीं दिया।

इसको लेकर वह बड़े भाई से मनमुटाव रखने लगा। 3-4 अगस्त की रात धर्मवीर मां के घर पहुंचा। देर रात उसने बिस्तर में सो रहे भाई का हाथ से मुंह दबाकर गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह भाई को एम्स लेकर पहुंचा। डाक्टर को बताया कि भाई को सांप ने डस लिया है। डाक्टर जयंती यादव ने उसका पीएम किया। पीएम में गला घोंटकर हत्या करने का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह गुनाह कबूल लिया।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img