Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

एसआई ने लेडी कांस्टेबल से किया बलात्कार, अब करता है ब्लैकमेल

ग्वालियर की लेडी कॉन्स्टेबल के साथ दतिया में पदस्थ सब इंस्पेक्टर (SI) 7 साल से रेप करता रहा। दोनों की दोस्ती भोपाल में हुई थी। फिर रिलेशन बनने लगे। SI के शादीशुदा होने का पता चलते ही कॉन्स्टेबल ने उससे दूरी बना ली और दूसरी जगह शादी कर ली। लेकिन, आरोपी SI ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह ब्लैकमेल कर उसका रेप करता रहा। अब उसने कॉन्स्टेबल के पति को दोनों के बीच रिलेशन की बात बता दी। ऐसे में लेडी कॉन्स्टेबल के पति ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी।लेडी कॉन्स्टेबल ने हफ्तेभर पहले दतिया SP से इसकी शिकायत की है। जिस पर 2 दिन पहले दतिया में केस दर्ज किया गया। घटना महाराजपुरा (ग्वालियर) की होने पर केस डायरी यहां भेजी गई। ग्वालियर पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया है। 26 साल की कॉन्स्टेबल ने रिपोर्ट में क्या बताया, पढ़िए…2015 में मेरा सिलेक्शन भोपाल परेड के लिए हुआ था। SI धर्मेंद्र कुशवाहा तब परेड का इंचार्ज था। जान-पहचान के वक्त उसने बताया था कि पत्नी से उसका तलाक हो चुका है। वह अकेला रहता है। पत्नी दिल्ली में रहती है। हम दोनों में प्यार हो गया। SI ग्वालियर आया और रिलेशन बनाए। इसके बाद से वह अकसर ग्वालियर आने लगा। वह ग्वालियर से चला जाता तो मोबाइल पर बात हो जाती थी। उसी के नंबर से एक कॉल ऐसी आई जिसने पर्दाफाश कर दिया। इस बार कॉल पर दूसरी तरफ SI धर्मेंद्र कुशवाहा की पत्नी थी।SI की पत्नी ने सारा सच बताया। इसके बाद मुझे धोखे का अहसास हो गया। मैं आत्मग्लानि से भर चुकी थी। मैंने उसी क्षण उसे छोड़ दिया। 2019 में मेरी शादी हो गई। इसके बाद भी वह हम दोनों के रिश्ते की जानकारी पति को देने की धमकी देकर रेप करता रहा। पीटता था। अब उसने पति को सबकुछ बता दिया। इससे नाराज होकर पति मुझे तलाक दे रहा है…।दतिया SP से होकर ग्वालियर आई शिकायतग्वालियर के अजाक थाने में पदस्थ महिला आरक्षक ने दतिया पुलिस को इस संबंध में आवेदन दिया था। दतिया SP ने इस मामले में जीरो पर कायमी करा कर ग्वालियर पुलिस को यह मामला भेज दिया था। दतिया SP की तहरीर पर ग्वालियर की महाराजपुरा पुलिस ने इस मामले में सब इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर SP अमित सांघी का कहना है कि जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img