Tuesday, September 15, 2026
24.1 C
Bhopal

Film City in MP: मध्य प्रदेश में देवास के करीब शंकरगढ़ पहाड़ी पर बनेगी फिल्म सिटी

 देवास के सिक्सलेन बायपास पर स्थित शंकरगढ़ की प्राकृतिक नजारों से भरपूर पहाड़ी पर फिल्म सिटी बनाने के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रस्ताव आया है। नियमानुसार जब भी 100 करोड़ रुपये से अधिक का कोई प्रस्ताव आता है तो संबंधित विभाग की तरफ से ही प्रक्रिया की जाती है। इसी तारतम्य में उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला भोपाल, बुधवार को देवास आए। उन्होंने विधायक गायत्री राजे पवार, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला और उद्योग विाभग के अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। उनके सामने टेलीफिल्म कंपनी ने प्रेजेंटेशन भी किया।

शंकरगढ़ में फिल्म सिटी निर्माण की योजना साकार हो जाती है तो यह सिर्फ देवास की प्रतिभाओं के लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के कालाकारों और विभिन्ना क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी। देवास का नाम भी फिल्म निर्माण के क्षेत्र में राष्ट्रीय पटल पर होगा। प्रमुख सचिव संजय शुक्ला के साथ बैठक में रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स मुंबई की ओर से प्रस्ताव दिया गया कि वे पहले फेज में डेढ़ सौ करोड़ का निवेश करना चाहते हैं।

इसलिए लोकेशन उपयुक्त

शंकरगढ़ की पहाड़ी की ऊंचाई काफी है, यह दूर से दिखाई देती है। साथ ही पर्वतीय श्रृंखला भी है। बारिश और अन्य दिनों में यहां का नजारा सुंदर बन आता है। इसके अलावा सिक्सलेन और इंदौर-भोपाल हाईवे पर है। इंदौर एयर पोर्ट से यहां की दूरी मात्र 45 मिनट, देवास रेलवे स्टेशन से 15 मिनट की है। आस्ट्रेलियन फिल्म शेरू द लायन की शूटिंग के अलावा कुछ फिल्मों की शूटिंग शंकरगढ़ की पहाड़ी पर हो चुकी है।

निवेशक आ रहे हैं। प्रस्ताव सरकार को भेजेंगे। सरकार तय करेगी कि यह योग्य जगह है तो फिर इसको कैसे करना है। शंकरगढ़ की पहाड़ी को फिल्म सिटी के रूप में विकसित करने का मैं प्रयास कर रही हूं। फिल्म सिटी बनती है तो देवास के लोगों को रोजगार मिलेगा। देवास कला से हमेशा से जुड़ा रहा है। – गायत्री राजे पंवार विधायक, देवास

चार महीने से इसे लेकर तैयारी की जा रही थी। बुधवार को 150 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव आया है। विभाग की ओर से प्रमुख सचिव द्वारा इसे लेकर बैठक की गई है। यदि यह योजना साकार हो जाती है तो फिल्म सिटी विकसित करेंगे। देवास में एक ऐसी धरोहर होगी, जिसका राष्ट्रीय स्तर का महत्व होगा। – चंद्रमौली शुक्ला, कलेक्टर

Hot this week

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

Topics

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

बाणगंगा में बदमाशों का आतंक: बीयर मंगवाकर पी, फिर मारपीट कर खाते से उड़ाए 55 हजार

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img