Wednesday, February 11, 2026
18.4 C
Bhopal

खोई हुई सायकल पाकर बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान

• विशेष टीम बना कर चोरी गई सायकलों को किया गया दस्तयाब

भोपाल। राजधानी भोपाल में स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर चोरी हुई 10 सायकलों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। सायकलें वापस मिलने से बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है। बरामद की गई सायकलों की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

मामले का विवरण:

दिनांक 24/10/2025 को सूचक रवि शंकर द्विवेदी पिता मिथलेश द्विवेदी (उम्र 33 वर्ष) निवासी म.नं.-1319, गली नं.-01, कृष्णा नगर, कोच फैक्ट्री रोड़, थाना स्टेशन बजरिया भोपाल ने सूचना दी कि उनके घर के बाहर दीवार से सटी खड़ी पुरानी सायकल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। इस सूचना पर पुलिस ने अप.क्र.-246/25, धारा-303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

फरियादी द्वारा घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने पर, पुलिस ने फुटेज में दिखे हुलिये के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी दिनेश केवट पिता किशन लाल केवट (उम्र 30 वर्ष) निवासी म.नं.-96 हनुमान मंदिर के पास, करारिया फार्म भोपाल को गिरफ्तार कर लिया।

चोरी की 10 सायकलें बरामद:

आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अन्य स्थानों से चोरी की गई सायकलों के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कुल 10 सायकलें बरामद कर जब्त कीं। बरामद मशरूका की कीमत करीब एक लाख रुपये है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img