Sunday, March 1, 2026
30.6 C
Bhopal

मंत्री बिट्टू, रघुराज और शिवसेना MLA पर FIR की मांग

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू, यूपी के मंत्री रघुराज सिंह और शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ की नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर की बयानबाजी पर कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को भोपाल के टीटी नगर थाने में शिकायती आवेदन दिया है।

कहा- राहुल गांधी सच्चे देशभक्त हैं, उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है। तीनों नेताओं के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जिससे सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली ताकतों को सबक मिल सकें।

इस दौरान टीटी नगर थाना प्रभारी चंद्रशेखर पांडे ने 14 दिन में जांच कराकर FIR दर्ज करने की बात कही। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- जब तक FIR दर्ज नहीं होती हम थाने में ही धरने पर बैठेंगे।

इस दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ, मुकेश नायक, जेपी धनोपिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपू तोमर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद हैं।

जीतू पटवारी बोले- यह सब नरेंद्र मोदी के इशारे पर

इससे पहले पीसीसी चीफ ने मंगलवार को वीडियो जारी किया। कहा- राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के नेता लगातार अर्नगल बयानबाजी केंद्र और राज्य के नेता कर रहे हैं। ये सब नरेंद्र मोदी के इशारे पर हो रहा है। जिस व्यक्ति ने 4 हजार किलोमीटर पैदल चलकर देश की एकता-अखंडता की बात की। देश के वो मुद्दे जो गरीब और आमजन के हैं, वो उठाते हैं, तो नरेंद्र मोदी को अच्छा नहीं लगता।

करोड़ों अरबों रुपए लगाकर उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया गया। बावजूद प्रेम मोहब्बत उनके ब्लड में है। उनके पिता ने देश के लिए शहादत दी। उनकी दादी ने देश की अखंडता और भाईचारे के लिए सीना छलनी करा लिया। उस परिवार के व्यक्ति के लिए ऐसी भाषा बोलना बर्दाश्त के बाहर है। मेरा आग्रह है कि जो भी संबंधित थाना है, तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराएं।

Hot this week

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...

चिनार ड्रीम सिटी लिफ्ट हादसा:बटन दबाने का मौका भी नहीं मिला और सीधे नीचे आ गिरे

​भोपाल। राजधानी की पॉश कॉलोनी 'चिनार ड्रीम सिटी' में...

नौकरी जाने से अवसाद में था AIIMS का पूर्व कर्मचारी, पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज इलाके में एक हृदयविदारक घटना...

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

Topics

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...

नौकरी जाने से अवसाद में था AIIMS का पूर्व कर्मचारी, पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज इलाके में एक हृदयविदारक घटना...

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img