Friday, April 3, 2026
29.1 C
Bhopal

अस्पताल संचालक को धमका कर 10 लाख मांगने वाले RTI एक्टिविस्ट और दो यूट्यूबर पर FIR

भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में आरटीआई और पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग का बड़ा खेल सामने आया है। पुलिस ने एक अस्पताल संचालक की शिकायत पर कथित आरटीआई एक्टिविस्ट और उसके दो यूट्यूबर साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने अस्पताल की छवि खराब करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग की थी।

क्या है पूरा मामला?

​निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा के मुताबिक, करोंद स्थित ‘सृष्टि अस्पताल’ के संचालक डॉ. राजकुमार सूर्यवंशी ने इसकी शिकायत की थी। मुख्य आरोपी नीरज यादव ने अपने साथी अक्षय शर्मा और धनराज राजपूत के साथ मिलकर नवंबर 2025 में डॉक्टर से संपर्क किया।

  • धमकी: आरोपियों का दावा था कि उनके पास आरटीआई से निकाली गई कुछ ऐसी जानकारियां हैं, जिससे अस्पताल बंद हो सकता है।
  • अड़ीबाजी: बदनामी रोकने के बदले पहले 10 लाख और फिर समझौते के तौर पर 6 लाख रुपए मांगे गए।
  • लोकेशन: आरोपियों ने जेल रोड स्थित एक चाय की दुकान पर भी डॉक्टर को डराया-धमकाया।
स्टिंग ऑपरेशन से खुले राज

​आरोपियों के चंगुल से बचने के लिए अस्पताल कर्मियों ने खुद ही सबूत जुटाए। उन्होंने आरोपियों के साथ बातचीत की वॉइस रिकॉर्डिंग और स्टिंग किया, जिसमें आरोपी साफ तौर पर रुपयों की मांग और बदनाम करने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। इसी सबूत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

“यह एक संगठित रैकेट हो सकता है। जानकारी मिली है कि इन्होंने पहले भी कई डॉक्टरों को निशाना बनाया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।”

मनोज पटवा, थाना प्रभारी

Hot this week

मासूम पर चढ़ी कार, मालिक ने खुद ड्राइवर पर दर्ज कराई FIR

​इंदौर। शहर के शांति निकेतन कॉलोनी (बॉम्बे हॉस्पिटल के...

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 18.55 लाख की ठगी

​भोपाल। शहर के चूनाभट्टी इलाके में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग...

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

Topics

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img