Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे ने दी धमकी-आधा भोपाल मेरे नाम से डरता है

नरसिंहपुर जिले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति का एक वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। इसमें वह दो युवकों को गाली देते और धमकाते नजर आ रहा है।

ये घटना 10 सितंबर की बताई जा रही है। वीडियो में नीर उसके सामने हाथ बांधकर खड़े दो युवकों से उंगली दिखाकर कह रहा है कि आधा भोपाल मेरे नाम से डरता है।गली-गली जाकर मैं अकेले लोगों को मारता हूं।

वीडियो में इसी दौरान एक युवक आकर उन दोनों युवकों की पिटाई शुरू कर देता है। जिसके बाद वहां मौजूद नीर समेत अन्य लोग बीच बचाव करते हैं। जिन दो युवकों की पिटाई की गई, वे नरसिंहपुर शहर के ही रहने वाले हैं।

घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए-

चचेरे भाई से होटल में हुआ था झगड़ा बताया जा रहा है कि बीते दिनों इन दोनों युवकों का एक होटल में नीर प्रजापति के चचेरे भाई अमित प्रजापति उर्फ अम्मू से झगड़ा हुआ था। इसी विवाद के चलते नीर और उनके परिजन ने इन दोनों युवकों को अपने घर बुलाया था।

वीडियो में लाल टी-शर्ट में नीर दोनों युवकों को धमकाते दिख रहे हैं।

एएसपी बोले- घटना की जानकारी नहीं मामले में एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने वीडियो भेजने पर जांच करने की बात कही है।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img