Friday, March 6, 2026
26.6 C
Bhopal

खुद को पुलिसकर्मी और तांत्रिक बताकर ठगी

इंदौर में ईरानी गैंग ने फिर दो व्यापारियों से ठगी की। पलासिया और द्वारकापुरी में खुद को पुलिसकर्मी और तांत्रिक बताकर सोने की अंगूठियां ले उड़े। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

महावीर बाग निवासी सोना-चांदी व्यापारी प्रकाशचंद्र जैन शुक्रवार को अपनी एक्टिवा से तिलक नगर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो युवक उनके पीछे आए और उन्हें रोक लिया। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि आगे चोरी की वारदात हुई है, इसलिए अपनी अंगूठियां रूमाल में बांधकर रख लें।

प्रकाशचंद्र ने जैसे ही चार अंगूठियां रूमाल में रखीं, मोटे कद के युवक ने रूमाल ठीक से बांधने के बहाने उसे हाथ में ले लिया और बातों में उलझाकर अंगूठियां निकाल लीं। रूमाल जेब में रखकर दोनों आरोपी वहां से चले गए। कुछ देर बाद जब रूमाल देखा गया तो उसमें अंगूठियां नहीं थीं।

द्वारकापुरी में व्यापारी के साथ तांत्रिक बनकर ठगी

दूसरी वारदात द्वारकापुरी में टी कंपनी चलाने वाले व्यापारी अनुराग जैन के साथ हुई। 17 जुलाई को एक युवक दुकान पर चायपत्ती लेने के बहाने आया और तांत्रिक व पूजा-पाठ की बातें करने लगा। उसने अनुराग से कहा कि दोनों हाथों की अंगूठियां पर्स में 100 रुपए के साथ रख दें।

ठग ने गल्ला खुलवाकर खुद ही अंगूठियां रखने की बात कही और फिर गल्ला बंद कर दुकान से चला गया। कुछ देर बाद जब अनुराग ने गल्ला देखा तो अंगूठियां गायब थीं। शनिवार को उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपी पहले भी कर चुके हैं वारदात

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों वारदातों में शामिल आरोपी ईरानी गैंग के सदस्य हैं। इससे पहले भी ये आरोपी एरोड्रम और द्वारकापुरी क्षेत्र में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बना चुके हैं। पलासिया और द्वारकापुरी पुलिस ने पीड़ितों को सीसीटीवी फुटेज दिखाए, जिनमें आरोपियों की पहचान की गई।

फिलहाल पुलिस कंट्रोल रूम से एडवाइजरी जारी कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल के 25 इलाकों में कल बिजली कटौती

​भोपाल। शहर के करीब 25 प्रमुख इलाकों में शनिवार...

16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटी झागरिया...

शादी की खुशियां मातम में बदली: ललितपुर में कार पलटने से भोपाल के युवक की मौत

भोपाल/ललितपुर: राजधानी के छोला क्षेत्र में स्थित नव जीवन कॉलोनी...

जमीन विवाद में ताऊ ने ली दो सगे भाई-बहनों की जान, आष्टा में भारी तनाव

​आष्टा (सीहोर)। सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में...

Topics

भोपाल के 25 इलाकों में कल बिजली कटौती

​भोपाल। शहर के करीब 25 प्रमुख इलाकों में शनिवार...

16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटी झागरिया...

शादी की खुशियां मातम में बदली: ललितपुर में कार पलटने से भोपाल के युवक की मौत

भोपाल/ललितपुर: राजधानी के छोला क्षेत्र में स्थित नव जीवन कॉलोनी...

जमीन विवाद में ताऊ ने ली दो सगे भाई-बहनों की जान, आष्टा में भारी तनाव

​आष्टा (सीहोर)। सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में...

भोपाल देहात पुलिस कार्यालय में मना होली मिलन समारोह

​भोपाल। राजधानी के देहात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार...

एमवाय के स्टॉक आईसीयू में चाय वाले ने महिला से की अश्लील हरकत, केस दर्ज

इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एमवाय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img