Thursday, July 9, 2026
27.7 C
Bhopal

फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों ने युवक पर चाकू से हमला

इंदौर के तुकोगंज इलाके में निजी फाइनेंस कंपनी के ऑफिस मैनेजमेंट में काम करने वाले एक युवक पर उसके दोस्त के सामने चाकू से हमला कर दिया गया। हमला करने वाले तीनों आरोपी एक फाइनेंस कंपनी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पीड़ित को बाइक देने के बहाने ऑफिस बुलाया और पैसों को लेकर विवाद के बाद उस पर चाकू से वार कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मुजफ्फर पुत्र अकरम खान निवासी सीआरपी लाइन ने शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार शाम उसे आकाश वर्मा नामक युवक ने कॉल कर सीज की गई बाइक TVS Raider (MP09DK5286) लौटाने की बात कही। इसके बदले आकाश ने 28 हजार रुपए की मांग की, जिसमें कुछ रकम ऑनलाइन और बाकी नकद दी गई।

मुजफ्फर अपने दोस्त हर्ष गोयल के साथ न्यू पलासिया स्थित वेस्टर्न कॉर्पोरेट की दूसरी मंजिल पर स्थित फाइनेंस ऑफिस पहुंचा, जहां आरोपी आकाश वर्मा, मोइन खान और उनका एक साथी पहले से मौजूद थे। वहां उन्होंने और 8 हजार रुपए की मांग की। इस पर विवाद हो गया।

जब हर्ष चाबी लेने ऑफिस के अंदर गया, तभी आरोपियों ने मुजफ्फर को पकड़कर उसके पैर और सीने पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए। घायल मुजफ्फर को दोस्त हर्ष गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसे भर्ती किया गया। अधिक खून बहने के कारण उसकी हालत गंभीर है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के रूप में काम करते हैं। घटना के बाद कंपनी से जुड़े सभी लोग ऑफिस बंद कर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

Hot this week

महादेव सट्टेबाजी ऐप: CBI की बड़ी कार्रवाई, 11 चार्जशीट दाखिल

​नई दिल्ली/भोपाल। देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क...

Topics

महादेव सट्टेबाजी ऐप: CBI की बड़ी कार्रवाई, 11 चार्जशीट दाखिल

​नई दिल्ली/भोपाल। देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क...

भोपाल: एथेनॉल टैंकर के केबिन में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते...

भोपाल: कोहेफिजा में स्कूल वैन खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे 6 बच्चे

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img