Monday, October 12, 2026
32.2 C
Bhopal

ठगी का मामला:10 लाख के गहने आधे दाम में देने का लालच

शाहजहांनाबाद में तीन जालसाज 62 साल के बुजुर्ग किसान को नकली सोना थमाकर 4.50 लाख रुपए ठग ले गए। तीनों ने नकली सोना असली बता यह ठगी की। जालसाजों ने 10 लाख कीमत के गहने 5 लाख रुपए में देने का लालच दिया था। इस लालच में फरियादी सीहोर से भोपाल तक आ गया।

बुजुर्ग को भरोसे में लेने के लिए मटर माला के दो गुरिए दिए। चेक कराने पर जो असली निकले थे। इस भरोसे में जालसाजों से पूरे गहने खरीदने के बाद बुजुर्ग उन्हें चेक कराने सुनार के यहां पहुंचे, जो नकली निकले। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात ठगों पर केस दर्ज किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। सीसीटीवी फुटेज में ठग नजर आए हैं। पुलिस ठगों का रूट ट्रेस कर रही है।

थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने बताया कि वारदात 30 दिसंबर की है। यह ठगी सीहोर निवासी राजभजन सिंह के साथ हुई। एक दिन पहले ही शिकायत करने थाने आए राजभजन ने पूरी कहानी बताई। ठगों ने फरियादी राजभजन को डील के लिए एलबीएस अस्पताल के पास बुलाया था। जांच में पता चला है राजभजन ने कुछ रकम दोस्त से उधार ली थी।

सैंपल में दिखाए सोने के असली गुरिए

पुलिस को दिए बयान में फरियादी राजभजन ने बताया कि दिसंबर में उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आए थे। बात करने पर पता चला किसी को पैसों की जरूरत है और वह गहने सस्ते दामों में बेचना चाहता है। कॉल करने वाले ने यह भी बताया कि घर में हुई खुदाई में उसे गढ़ा धन मिला है।

उसे पैसों की जरूरत है। इसलिए सस्ते दामों में गहने बेचना चाहता है। पहले राजभजन ने मना कर दिया, लेकिन बार-बार संपर्क करने पर वह मान गए। डील हुई- गहन भोपाल आकर लेने होंगे। पत्नी को लेकर भोपाल आए राजभजन को जालसाजों ने मटर माला के दो गुरिए दिए।इन्हें लेकर राजभजन सुनार के पास पहुंचे। चेक करने पर सोने के गुरिए असली निकले। यकीन होने के बाद पूरे गहने लेने की डील हुई।

4 दिन पहले बैतूल में में भी कर चुके ठगी फुटेज के आधार पर पुलिस ने ठगों की पहचान की है। पुलिस के मुताबिक इन तीनों ने चार दिन पहले बैतूल में ठगी कर चुके हैं। बैतूल पुलिस को भी इन तीनों की तलाश है। पुलिस ने गिरोह के ठिकानों का पता लगाया है। जल्द ही सभी ठिकानों पर दबिश होगी। यह गिरोह इसी तरह लोगों को ठगने का काम करता है। गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img