Monday, October 12, 2026
32.2 C
Bhopal

पुलिस ने लूट के 3 लाख और बरामद किए:कलेक्शन एजेंट से 15 लाख की लूट में दो और गिरफ्तार

चूनाभट्टी इलाके में कलेक्शन एजेंट से हुई 15 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक मुख्य आरोपी का जीजा और दूसरा छोटा भाई है। लूटी हुई रकम का कुछ हिस्सा इन दोनों के पास छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने 3 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। इस मामले में पुलिस अब तक 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।

थाना प्रभारी भूपेंद्र कौर संधु ने बताया कि छोला इलाके से दुर्गेश और अभिषेक को गिरफ्तार किया है। लूट के मुख्य आरोपी दीपक ने लूटी हुई रकम जीजा दुर्गेश और छोटे भाई अभिषेक के पास छिपाकर रखी थी। दुर्गेश के पास से 3 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।

अभिषेक के पास से रकम बरामद होना बाकी है। एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि इस मामले में और भी बदमाशों के नाम सामने आए हैं। सभी की भूमिका की जांच की जा रही है। जिसकी संलिप्तता मिलेगी, उसके ​खिलाफ कार्रवाई होगी।

हवाला एंगल पर जांच इस लूट के बाद पुलिस की जांच में हवाला कनेक्शन सामने आया है। इससे पहले छोला मंदिर और श्यामला हिल्स इलाके में हुई लूट का आपस में कनेक्शन निकला है। अब पुलिस जांच हवाला एंगल पर जारी है। पुलिस इस पूरे हवाला नेटवर्क की जड़ें खोदने में लग गई है।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img