Tuesday, March 31, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल में शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर पांच लाख की ठगी

शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर पांच लाख की ठगी का मामला सामने आया है। टीला जमालपुरा पुलिस ने आवेदन जांच के बाद धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक राम मंदिर के पीछे टीला जमालपुरा निवासी हरीश कुमार जायसवाल (25) की डीआईजी बंगला चौराहे के पास जूस की दुकान है। विगत 11 जनवरी 2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक को टच करते ही वह एक ग्रुप में शामिल हो गए। ग्रुप में शामिल हरीसिंह नामक व्यक्ति ने दावा करते हुए हरीश से कहा कि यदि तुम स्टॉक मार्केट में निवेश करते हो तो वह हर महीने 200 से 500 फीसदी मुनाफा दिला देगा।

उसने अपने ही ग्रुप के एक व्यक्ति को केन्यान एसेटस नाम की साइट पर ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए प्रस्तुत किया। उसके बाद उसे तीन अलग-अलग खाता नंबर भेजे। फरियादी हरीश ने उनमें एक-एक लाख रुपए तीन बार और 50-50 हजार रुपए चार बार करके ट्रांसफर किए। रकम ट्रांसफर करने की कॉपी भी फरियादी ने आवेदन के साथ संलग्न करते हुए बताया कि कुल पांच लाख रुपए निवेश करने के बाद वह ट्रेडिंग करने लगे। इसके बाद जालसाजों ने फरियादी से एक कंपनी के आईपीओ में रुपए लगवा दिए। अब वह उस पैसे को निकालने में नाकाम हो रहे हैं। आवेदन जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img