Friday, February 27, 2026
23.4 C
Bhopal

रंजिश को लेकर युवक पर दोस्तों ने की फायरिंग

ग्वालियर में पुरानी रंजिश को लेकर दोस्तों ने दोस्त पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दोस्त बाल-बाल बच गया और उसने घर के अंदर दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई। फायरिंग की घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

इस घटना की शिकायत फरियादी ने थाने में की है। वही फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों दोस्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद से ही तीनों आरोपी अपने घर से फरार हो गए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संबंधित ठिकानों पर दबी दे रही है।

कट्‌टा निकालकर फायर कर दिया

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक निवासी 25 वर्षीय युवक प्रिंस शर्मा की दोस्ती बंटी भदौरिया, छोटू रावत और आकाश गुर्जर के साथ थी। किसी बात को लेकर प्रिंस का इन तीनों से विवाद हो गया था। उसी विवाद पर बातचीत करने के लिए बंटी भदौरिया, छोटू रावत और आकाश गुर्जर ने बुलाया था, बातचीत के बाद वहां तीनों लोग दो दोपहिया वाहन से प्रिंस को भी अपने साथ लेकर प्रिंस के घर पर पहुंचे थे।

जहां थोड़ी देर बातचीत करने के बाद इनमें फिर से विवाद हो होने लगा। विवाद के दौरान बंटी भदौरिया ने कट्टा निकालकर प्रिंस पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि अचानक हुई फायरिंग से प्रिंस बाल-बाल बच गया और उसने घर के अंदर दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई। इतना ही नहीं इसके बाद तीनों प्रिंस को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

घटना प्रिंस के घर के पास लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद प्रिंस थाने पहुंचा और शिकायत की, इसके साथ ही पीड़ित ने पुलिस को घटना का CCTV फुटेज भी सौंपा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और CCTV फुटेज देखने के बाद फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया-

किसी भी बात को लेकर 3 बदमाश युवकों ने एक दोस्त पर फायरिंग कर दी थी। फायरिंग का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित की शिकायत फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

Topics

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img