Friday, February 20, 2026
27.1 C
Bhopal

गांधीनगर थाना पुलिस ने अवैध रिवाल्वर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

भोपाल के थाना गांधीनगर पुलिस ने अवैध रिवाल्वर के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है | जानकारी के अनुसार इस मामले में गांधीनगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई | इसके बाद पुलिस ने अवैध रिवाल्वर के साथ आरोपी शाहरुख (25) को दबोच लिया | वहीं गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया |

यह पूरा मामला
थाना गांधीनगर को रविवार 13 जुलाई 2025 को मुखबीर से सूचना मिली की थाना क्षेत्र के एयरोसिटी रोड आरजीपीवी कॉलेज के ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति अवैध रूप से रिवाल्वर लिए खड़ा है | जिसके बाद गांधीनगर प्रभारी विजेंद्र मसकोले ने टीम को भेज कर आरोपी शाहरुख को घेराबंदी गिरफ्तार कर लिया |

आरोपी को गिरफ्तार करने में इन लोगों की रही भूमिका

थाना प्रभारी गांधीनगर विजेंद्र मर्सकोले ने देर ना करते हुए टीम को भेज कर आरोपी को गिरफ्तार करवाया टीम में शामिल प्रधान आरक्षक श्री कृष्ण कटारिया प्रधान आरक्षक अनुराग पटेल आरक्षक पंकज बैरागी आरक्षक रोहित चंद्रवंशी आरक्षक मोहित धाकड़ आरक्षक बलराम की काबिले तारीफ और अहम भूमिका रही |

Hot this week

भोपाल: अज्ञात वाहन की टक्कर से संघ प्रचारक की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल | राजधानी के ईटखेड़ी इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img