Sunday, November 29, 2026
24.1 C
Bhopal

बैरागढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा जिलाबदर का आरोपी

भोपाल शहर की बैरागढ़ थाना पुलिस ने जिला बदर के आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है | जानकारी के मुताबिक बैरागढ़ थाना पुलिस ने जिलाबदर के शातिर आरोपी विक्की गोंडिया उर्फ कालिया (31) को चेकिंग के दौरान हिरासत में लिया है | पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 जून 2025 को आरोपी विक्की गोंदिया को भोपाल और उससे सटे जिलों से 3 महीना के लिए जिला बदर किया गया था | इसके साथ ही आरोपी विक्की गोंडिया के खिलाफ थाना बैरागढ़ में आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं |

यह पूरा मामला
बैरागढ़ थाना पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि जिला बदर का आरोपी विक्की उर्फ कालिया जिला बदर का उल्लंघन कर भोपाल शहर में घूम रहा है | जिसके तुरंत बाद बैरागढ़ थाना प्रभारी अशोक कुमार गौतम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने की पुलिस टीम को मोची मोहल्ला भेजा जहां पर आरोपी विक्की उर्फ कालिया घूमता मिला | थाना बैरागढ़ की टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया |

जिलाबदर के आरोपी को गिरफ्तार करने में इन लोगों की रही अहम भूमिका

जिला बदर के आरोपी विक्की उर्फ कालिया को गिरफ्तार करने में बैरागढ़ थाना प्रभारी अशोक कुमार गौतम की अहम भूमिका रही | इसके साथ ही उपनिरीक्षक सचिन वर्मा सहायक उप निरीक्षक ध्यान सिंह तुकाराम प्रधान आरक्षक अर्जुन वर्मा सहित थाना बैरागढ़ की पुलिस टीम का खास योगदान रहा |

Hot this week

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

Topics

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img