Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल के बजरिया इलाके में महिला के साथ गैंग रेप

भोपाल में पति से अलग रहने वाली महिला के साथ गैंग रेप की वारदात सामने आई है। पीड़िता को परिचित युवक अपने घर ले गया था। यहां उसने पानी में नशीला पदार्थ देकर महिला के साथ ज्यादती की। इसके बाद आरोपी के अन्य दोस्त ने भी महिला से रेप किया।

बाद में किसी को भी घटना की जानकारी देने पर हत्या की धमकी देकर पीड़िता को जाने दिया। रविवार रात को बजरिया थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि 27 वर्षीय महिला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहती है। वह अपने पति से अलग होकर रहने लगी है। महिला एक होटल में हाउस कीपिंग का काम करती है। पति से अलग होने के बाद महिला ऋषि कुशवाहा नाम के युवक के संपर्क में आई थी।

दोनों के बीच की दोस्ती हो गई। युवक ने महिला को शादी करने का झांसा दिया तथा उसके साथ नजदीकियां बढ़ा लीं। थोड़े दिन बाद ही महिला को पता चला युवक ने शादी का झूठा वादा किया है तथा वह पहले से ही शादीशुदा है।

बात करने के बहाने घर ले गया था

युवक के पहले से शादीशुदा होने की बात पता लगते ही महिला ने युवक से दूरी बनाते हुए उससे बात करना बंद कर दी। शनिवार देर रात महिला होटल से काम खत्म कर अपने घर लौट रही थी तभी रास्ते में ऋषि कुशवाहा मिल गया। उसने महिला से साथ में चलने को कहा, उसने कहा कि उसे कुछ बात करनी है।

महिला ने मना किया तो उसने पुराने प्रेम-प्रसंग की बात सबको बताकर बदनाम करने के की धमकी दी। महिला जब डर गई तो युवक उसे बजरिया इलाके में अपने घर पर ले गया। यहां पर उसने महिला को नशीला पदार्थ मिला हुआ पानी पीने के लिए दिया। पानी पीते ही महिला बेसुध होने लगी।

बेहोशी की हालत में की ज्यादती

महिला के नशे में आने के बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी देर ऋषि का एक दोस्त भी वहां पर पहुंचा तथा उसने भी महिला के साथ रेप किया। वारदात के बाद दोनों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके कारण वह कुछ घंटों तक डरी रही लेकिन रविवार की रात वह थाने पहुंची तथा शिकायत करा दी।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 70 (1), 351 (3) तथा 3 (5) के तहत प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी ऋषि व उसके दोस्त की तलाश शुरू कर दी है। टीआई का कहना है कि ऋषि की गिरफ्तारी के बाद ही उसके दोस्त की पहचान हो सकेगी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img