आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

भोपाल में दिन भर भीषण गर्मी, शाम को बूंदाबांदी

नौतपा के दूसरे दिन भोपाल में भीषण गर्मी रही। शाम को बादल छा गए। करीब 7 बजे कई जगह बूंदाबांदी हुई। इससे पहले शाम 5.30 बजे शहर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 10 साल में दूसरा सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले साल 2016 में पारा 46.7 डिग्री पहुंचा था। आज सुबह से ही शहर में सूरज के तेवर तीखे रहे। दोपहर 2.30 बजे तापमान 44.8 डिग्री पहुंच गया था।वहीं, नौतपा के पहले दिन शनिवार को दिन का तापमान अधिकतम 42.9 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया।इस बीच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपील की है कि जब तक जरूरी न हो, घरों से बाहर न निकलें। वहीं, गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बिना अनुमति कर्मचारियों और अधिकारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पिछले 10 में से इन 5 सालों में 45 पार रहा पारा

सालअधिकतम तापमान
201545.0 डिग्री
201646.7 डिग्री
201745.1 डिग्री
201845.3 डिग्री
202245.1 डिग्री

मई में भीषण गर्मी का ट्रेंड

मई के महीने में भोपाल में भीषण गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। साल 2016 में सबसे अधिक रिकॉर्ड 46.7 डिग्री पारा रहा था। इस साल 2024 में मई के पहले पखवाड़े में गर्मी के तेवर नरम रहे, लेकिन 18 मई से भीषण गर्मी पड़ने लगी। 23 मई को पारा रिकॉर्ड 44.4 डिग्री पहुंच चुका है। 26 मई को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770