Thursday, October 15, 2026
31.5 C
Bhopal

प्रेमिका की हत्या की, 10 महीने फ्रिज में रखी लाश

देवास में फ्रिज में मिली महिला की लाश के मामले में खुलासा हो गया है। महिला की 10 महीने पहले हत्या की गई थी। आरोप उसके लिवइन पार्टनर पर है। आरोपी शव को फ्रिज में रखकर भाग गया था। पुलिस ने उसे उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है।

मामला शहर की वृंदावन धाम कॉलोनी का है। शुक्रवार दोपहर में पड़ोसियों ने एक घर से बदबू आने की पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा खुलवाकर शव को फ्रिज से बरामद किया।

बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि मकान मालिक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन एक कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया था, इसमें एक फ्रिज भी है। इसी में महिला की लाश मिली।

दूसरा किराएदार कर रहा था सफाई एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि इंदौर में रहने वाले धीरेंद्र श्रीवास्तव के मकान में बलवीर राजपूत लंबे समय किराए से रह रहे थे। बलवीर के पहले इस मकान में रहने वाले किराएदार ने दो कमरे लॉक कर रखे थे। गुरुवार को बलवीर ने इन कमरों को खोलकर साफ-सफाई की थी। शुक्रवार सुबह फ्रिज को खोला तो उसमें से एक महिला की लाश मिली।

महिला के साथ लिवइन में था उज्जैन का संजय बलवीर की सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची और आस-पड़ोस में पूछताछ की। पड़ताल में पता चला कि उक्त मकान में बलवीर से पहले इंगोरिया उज्जैन निवासी संजय पाटीदार रहता था। संजय के साथ पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति मकान में रहती थी। पड़ोसियों ने बताया कि प्रतिभा को मार्च 2024 के बाद से किसी ने नहीं देखा। संजय पाटीदार ने बताया था कि प्रतिभा मायके गई है। इसका पता चलते ही एएसपी जयवीर भदौरिया के साथ एक टीम संजय को पकड़ने उज्जैन पहुंची।

आरोपी बोला- शादी का दबाव बना रही थी

उज्जैन से गिरफ्त में आए संजय पाटीदार ने बताया कि प्रतिभा के साथ वह पांच साल से लिव इन में रह रहा था। तीन साल तक प्रतिभा को उज्जैन में रखने के बाद दो साल पहले वह उसे देवास लेकर आया था। यहां किराए से रखा था। संजय ने बताया कि जनवरी 2024 में प्रतिभा ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया। वह उससे परेशान हो चुका था।

गला घोंटकर की हत्या, कमरा लॉक किया आरोपी ने बताया कि उसने इंगोरिया के ही रहने वाले अपने दोस्त विनोद दवे के साथ उसकी हत्या की प्लानिंग की। मार्च महीने में प्रतिभा का किराए के मकान पर गला घोंटा और लाश को फ्रिज में डाल दिया। फ्रिज को कपड़े से बांधकर ढंक दिया। सामान को जमाकर कमरे को लॉक कर दिया।

आरोपी का दोस्त राजस्थान की जेल में बंद पुलिस के अनुसार महिला का डॉक्टरों का पैनल पीएम करेगा। विनोद दवे पर राजस्थान के टोंक में एक अपराध दर्ज हुआ था, जिस मामले में वह जेल में बंद है। वहां की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। संजय को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। महिला के बारे में अभी ज्यादा डिटेल नहीं मिल पाई है। पुलिस पड़ताल कर रही है।

मकान मालिक ने घर खाली करवाने किए थे फोन आरोपी उज्जैन जिले में काम करता था। फिर देवास जिले में चला गया और वहीं रहकर काम करने लगा। विगत कई महीने से वह नौकरी छोड़कर वापस गांव मौलाना में रहने आ गया था। उसके पास देवास से मकान मालिक के घर खाली कराने को लेकर आए दिन फोन आते थे। गुरुवार रात को भी मकान मालिक का फोन आया था।

इस पर उसने कहा कमरे में बहुत सारा सामान रखा है, मैं आपको किराया दे रहा हूं। मेरे घर पर सामान रखने की जगह नहीं है। शुक्रवार सुबह तक संजय गांव में देखा गया था। एक महीने बाद फरवरी में उसके घर लड़की की शादी भी है। आरोपी के साथी विनोद पिता मनोहरलाल ग्राम सरसाना थाना इंगोरिया का रहने वाला है। पूर्व में वह प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने का काम करता था। उसके बाद उसने पढ़ाना भी छोड़ दिया था।

Hot this week

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...

Topics

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img