Tuesday, May 5, 2026
35.1 C
Bhopal

प्रेमिका बोली- प्यार मुझसे, शादी किसी और से

दतिया की एक युवती अपने प्रेमी के विवाह में रिश्तेदारों के साथ पहुंची। मंडप में जाकर दूल्हे को उठाया और वहां कहा कि प्रेम उससे किया और शादी किसी और से कर रहा है। मामला थाने पहुंचा। घंटों बाद में दोनों गांव पहुंचे और फिर उनकी मंदिर में शादी करा दी गई।

इधर लड़के की जिससे शादी होने वाली थी उसकी शादी चचेरे भाई से करा दी गई। पूरा घटनाक्रम झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव में हुआ।

एमपी से यूपी पहुंची लड़की सनी की शादी दो महीने पहले तय हुई थी। बुधवार शाम को उनकी बारात रक्सा के ढीमरपुरा गांव जाने वाली थी। मंडप में शादी की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान दूल्हे की प्रेमिका अपने रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंची। प्रेमिका ने थाने में शिकायत की कि लड़का उससे प्यार करता है और अब किसी और से शादी कर रहा है।

बोली ये शादी नहीं होने दूंगी, वह भी मुझसे प्यार करता है। दूल्हे ने भी स्वीकार किया कि वह प्रेमिका से ही शादी करना चाहता है, दोनों का 10 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। मामले सुलझाने सभी पक्षों के में समझौता हुआ। प्रेमी-प्रेमिका ने मंदिर में शादी कर ली।

जिस दुल्हन के यहां बारात जानी थी, वहां लड़के के चचेरे भाई की बारात भेज दी गई। इस तरह तीनों पक्षों की सहमति से मामला शांतिपूर्वक सुलझ गया।

लड़की-लड़का पक्ष में विवाद की स्थिति बनी युवती के हंगामा के बाद लड़के पक्ष के लोग भी विरोध में उतर आए। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। तब युवती ने युवक को जबरदस्ती मंडप से उठा दिया और उसे अपने साथ ले जाने लगी। दूल्हे के परिजन ने इसका विरोध किया, लेकिन युवती के तेवर के आगे उनकी एक न चली। युवती, लड़के को लेकर सीधे रक्सा थाने पहुंची। उसके पीछ-पीछे परिवार के लोग भी जा पहुंचे।

युवती ने कहा कि लड़के ने उससे शादी करने का वादा किया था। अब दूसरे से शादी कर रहा है। वह यह नहीं होने देगी। धमकी दी कि सनी के दूसरे से शादी करने पर जान दे देगी। थाने में घंटों पंचायत चली। अंत में परिजन सनी की युवती से शादी करने पर राजी हो गए। देर शाम सनी को लेकर युवती दतिया स्थित अपने गांव चली गई।

चचेरे भाई बना दूल्हा, फिर गई बारात ढीमरपुरा गांव में दुल्हन बारात आने का इंतजार करती रही, लेकिन उसका दूल्हा थाने में बैठा था। गर्लफ्रेंड के साथ दूल्हे के जाने की बात तय होने पर परिजन ने दुल्हन के लिए दूसरा दूल्हा तलाशना शुरू कर दिया। परिवार में ही सनी के चचेरे भाई लकी को दुल्हन को दिखाया गया। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया। बुधवार रात को ही लकी बारात लेकर ढीमरपुरा पहुंचा और दोनों की शादी कराई गई।

झांसी के रक्सा थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हुआ है। इसके बाद युवती दूल्हे को अपने साथ दतिया लेकर चली गई थी। दतिया एसपी सुनील कुमार शिवहरे ने बताया कि, यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। दतिया पुलिस के पास इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। मामला झांसी का है, झांसी पुलिस इस मामले में कार्यवाही करेगी।

Hot this week

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...

मेडिकल स्टोर्स संचालक से प्लॉट के नाम पर 50 लाख की ठगी

इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

Topics

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...

मेडिकल स्टोर्स संचालक से प्लॉट के नाम पर 50 लाख की ठगी

इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img