Sunday, March 1, 2026
30.6 C
Bhopal

भोपाल में मामूली विवाद में युवती की टी-शर्ट उतारी

भोपाल के बागमुगालिया में रहने वाली युवती के साथ विवाद के दौरान छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर मारपीट और अश्लील हरकत करने की एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट का केस दर्ज कराया गया है। दोनों पक्षों के आरोपियों को नोटिस देकर थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया है।

टीआई अमित सोनी ने बताया कि बाग मुगालिया में 24 वर्षीय युवती परिवार के साथ रहती है। वह घरेलू सहायक के रूप में काम करती थी। घर के पड़ोस में कान्हा संकट नाम का युवक रहता है। युवती के परिवार को कान्हा के परिवार से सड़क पर पानी बहाने को लेकर विवाद होता रहता था। इसी बात पर रविवार को दोनों के परिवारों में बहस हो गई। तब कान्हा के परिजनों ने नाली बनाने की बात कही। इस पर भी युवती के परिजनों ने आपत्ति ली, दोनों परिवारों की महिलाओं में बहस होने लगी।

मामूली बहस झूमाझटकी में बदल गई

यह देख दोनों परिवार के पुरुष भी बहस में शामिल हुए, तो बात झूमाझटकी तक पहुंच गई। पीड़िता का आरोप है कि कान्हा ने इसी झूमाझटकी का फायदा उठाते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की। यहां तक की झूमाझटकी के दौरान आरोपी ने पीड़िता की टी शर्ट को खींचकर उतार दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष थाने आए। दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई।

Hot this week

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...

चिनार ड्रीम सिटी लिफ्ट हादसा:बटन दबाने का मौका भी नहीं मिला और सीधे नीचे आ गिरे

​भोपाल। राजधानी की पॉश कॉलोनी 'चिनार ड्रीम सिटी' में...

Topics

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...

नौकरी जाने से अवसाद में था AIIMS का पूर्व कर्मचारी, पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज इलाके में एक हृदयविदारक घटना...

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img