Wednesday, April 1, 2026
28.7 C
Bhopal

भोपाल में NGO की महिला अधिकारी के घर 25 लाख रुपए कीमत के सोने के बिस्किट की चोरी

भोपाल के कमला नगर इलाके में रहने वाली एक एनजीओ की महिला एसोसिएट डायरेक्टर के घर से 25 लाख रुपए का सोना चोरी हो गया है। दो महीने पहले उनकी मां ने उन्हें सोने के दो बिस्किट हिस्से में दिए थे, जिन्हें उन्होंने घर के बेडरूम में रखी अलमारी के लॉकर में रख दिया था। दीपावली से पहले जब उन्होंने सोना चेक किया तो वह गायब था।

जिसकी शिकायत आवेदन के माध्यम से उन्होंने थाने में की थी। आवेदन की लंबी जांच के बाद कमला नगर पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की है। संदेह के आधार पर फरियादिया के घर काम करने वाली तीन नौकरानियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

टीआई निरूपा पांडे ने बताया कि निर्वता रघुवंशी गोमती कॉलोनी में रहती हैं और एक एनजीओ में बतौर एसोसिएट डायरेक्टर काम करती हैं। पैतृक संपत्ति में हिस्से के तौर पर उनकी मां दो महीने पहले 25 लाख रुपए कीमत के दो सोने के बिस्किट दिए थे। जिसे उन्होंने अलमारी के लॉकर में रख दिया था। दीपावली से एक दिन पूर्व उन्होंने सोने के बिस्किट चेक किए, जिससे वे जेवरात बनवाना चाहती थीं।

तीनों नौकरानियों के नाम एफआईआर में संदेही के तौर पर दर्ज किया

रखे गए स्थान पर बिस्किट नहीं मिलने पर उन्होंने थाने में शिकायत की। संदेही के तौर पर उन्होंने घर में काम करने वाली अपनी तीन नौकरानियों के नाम बताए थे। पुलिस ने संदेही के तौर पर तीनों का नाम एफआईआर में दर्ज किया है। पुलिस जल्द पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

Hot this week

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

भोपाल: चाय कारोबारी की हत्या के आरोपी आसिफ ‘बम’ का शॉर्ट एनकाउंटर, शहर में तनाव

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में चाय कारोबारी...

Topics

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img