Monday, September 7, 2026
27.1 C
Bhopal

Gold Rate 07 March 2022: सोने का भाव 53000 रुपए के करीब, जानें आपके शहर में आज ताजा कीमत

Gold Rate 07 March 2022। रूस और यूक्रेन की बीच चल रहे घमासान युद्ध के चलते बीते एक सप्ताह में सोने के दाम में भी तेजी आई है। भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 52800 रुपए की करीब पहुंच चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीली धातु की कीमत में ताजा बढ़ोतरी रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण ही हो रही है। भारत में सोने की कीमत की बात की जाए तो 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 48,400 रुपए और 24 कैरेट के लिए 52,800 रुपए चल रही है। सोने की दरें काफी हद तक दो दिनों से स्थिर बनी हुई है।

अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत

आज चेन्नई में सोने की कीमत 49,700 रुपए है, वहीं केरल में सोने की कीमत 48,400 रुपये है, जो राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत के बराबर है। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन की बीच 12 दिन से युद्ध चल रहा है और ऐसे में हेग में स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) जल्द ही रूसी आक्रमण पर यूक्रेन की याचिका पर सुनवाई करेगा। रूसी सशस्त्र बलों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मारियुपोल शहर को घेर लिया है और लड़ाई जल्द ही राजधानी कीव में भी में शुरू हो सकती है। रूसी सेना कीव की राजधानी के भी करीब है।

ऐसे चेक करें सोने की कीमत

यदि आप भी आज के सोने का ताजा रेट आसानी से घर बैठे पता करना चाहते हैं तो इसके लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप सोने के आज के ताजा रेट्स चेक कर सकते हैं।

Hot this week

हयात पैलेस होटल में फ्रेशर्स पार्टी के दौरान हंगामा, आईडी चेक करने को लेकर हुआ विवाद

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन स्थित होटल हयात पैलेस में...

स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; मैनेजर और 7 ग्राहक गिरफ्तार

​ग्वालियर के गोविंदपुरी इलाके में चल रहे अवैध धंधे...

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के 9 प्रकरण दर्ज

​भोपाल, 6 सितंबर 2026 — अवैध मदिरा के कारोबार...

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Topics

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img