विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अहमदपुर रोड चुंगी नाके के पास स्थित एक वेल्डिंग दुकान में चोरी हो गई। चोर दुकान से वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर और तांबे के तार सहित लगभग 60 से 65 हजार रुपए का सामान चुरा ले गए।
दुकान संचालक अंकुर गुप्ता ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पर उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उनका मानना है कि पुलिस को रात की गश्त बढ़ानी चाहिए।




