Tuesday, August 25, 2026
26.1 C
Bhopal

राजभवन में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ली बैठक

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बुधवार को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं और कुलपतियों के साथ हायर एजुकेशन व्यवस्था में सुधार और बदलाव को लेकर बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे।

बैठक में नई शिक्षा नीति के आधार पर कॉलेजों में अध्ययन-अध्यापन पर जोर देते हुए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने पर चर्चा हुई।

इसके साथ ही, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालयों के परीक्षा पैटर्न में बदलाव और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल और विश्वविद्यालयों के कुलगुरु व अधिकारी उपस्थित थे।

राज्यपाल से सीएम ने की सौजन्य मुलाकात

बैठक से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की और गुलदस्ता देकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। बताया जाता है कि इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास और आगामी बजट सत्र को लेकर भी चर्चा हुई।

Hot this week

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

Topics

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img