भोपाल, 09/05/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री गोविन्द मालू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा श्री गोविंद मालू जी ने कर्मठता से संगठन के विभिन्न दायित्वों को निर्वाहन किया। श्री मालू का असमय निधन भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने श्री गोविंद मालू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा की श्री मालू ने कर्मठता से संगठन के विभिन्न दायित्वों को निभाया। उन्होने कहा की ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।




