Friday, July 3, 2026
28.1 C
Bhopal

जीआरपी आरक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज: शादी का झांसा देकर 6 साल तक किया शोषण

इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने जीआरपी (GRP) में पदस्थ एक आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने महाराष्ट्र की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से मुकर गया।

फेसबुक से हुई थी दोस्ती

पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय पीड़िता की मुलाकात आरोपी सचिन चंद्रवंशी से साल 2018 में फेसबुक के जरिए हुई थी। उस समय युवती इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी उसे कनाड़िया स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में ले गया, जहां शादी का वादा कर पहली बार उसके साथ गलत काम किया।

माता-पिता के निधन के बाद बनाई दूरी

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे लगातार शादी का भरोसा देता रहा, जिससे दोनों परिवारों में बातचीत भी हुई। लेकिन साल 2021 में पीड़िता की मां और 2023 में पिता के निधन के बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया। उसने युवती से दूरी बनानी शुरू कर दी और अंततः शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी

जांच में सामने आया कि आरोपी किसी अन्य युवती के साथ लिव-इन में रह रहा है और उसने कहीं और सगाई भी कर ली है। जब पीड़िता ने इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपी ने उसके निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

भोपाल से इंदौर पहुंचा मामला

पीड़िता वर्तमान में भोपाल में रह रही है, इसलिए उसने शुरुआती शिकायत वहीं दर्ज कराई थी। चूंकि घटना स्थल इंदौर का कनाड़िया क्षेत्र था, इसलिए केस डायरी इंदौर भेजी गई। कनाड़िया पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img