Thursday, May 7, 2026
35.1 C
Bhopal

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ‘नीहो’ कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने ‘स्कॉटिश गार्डन’ प्रोजेक्ट में आलीशान आशियाने का सपना दिखाकर 14 लोगों से करीब 3.5 करोड़ रुपए ठग लिए।

​पुलिस के अनुसार, आरोपी जगप्रकाश ममतानी, दीपक और शहर के कुख्यात भू-माफिया अशोक गोयल ने द्वारिका धाम के पास कॉलोनी का झांसा दिया था। लुभाने के लिए दो सैंपल हाउस भी बनाए गए थे और एक डुप्लेक्स की कीमत 25 लाख रुपए तय की गई थी। रेरा रजिस्ट्रेशन होने के कारण लोग झांसे में आ गए और पैसे जमा कर दिए। रकम मिलते ही तीनों आरोपी प्रोजेक्ट छोड़कर फरार हो गए। सर्वेश दायदा और अन्य पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। फरार बिल्डरों की तलाश जारी है।

Hot this week

मालीखेड़ी: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

​भोपाल। राजधानी के मालीखेड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक...

Topics

मालीखेड़ी: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

​भोपाल। राजधानी के मालीखेड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक...

भोपाल: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, 75 वर्षीय पड़ोसी वकील गिरफ्तार

​भोपाल। शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img