Monday, February 16, 2026
19.2 C
Bhopal

भोपाल में कार की टक्कर से गार्ड की मौत

भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर मंगलवार की देर रात अज्ञात कार ने सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी। हादसे में घायल गार्ड की इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बुधवार दोपहर पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। कोहेफिजा पुलिस के मुताबिक दयालचंद गढ़वाल पुत्र नाथूराम गढ़वाल (54) निवासी पतंजलि परिसर लालघाटी के एक मैरिज गार्डन में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे।

कार ने पीछे से मारी टक्कर

मंगलवार को ड्यूटी से घर पैदल लौट रहे थे। मनुआभान टेकरी के पास उन्हें पीछे से अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मारी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित फरार हो गया। घायल को राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक दयालचंद परिवार के इकलौते कमाने वाले शख्स थे। उनका एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार...

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में सुलझाई 4.5 लाख की चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img