Sunday, March 1, 2026
22.9 C
Bhopal

Gwalior Water tanks News: बिना मिट्टी साफ किए भर दी पानी की टंकियां

अमृत योजना के तहत बनाए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शहर की टंकियों में पानी सप्लाई किया गया। पहली बार की गई टेस्टिंग के दौरान लाइनों में भरी मिट्टी को पानी के प्रेशर से निकाला जाता है, लेकिन इसमें ऐसा कुछ नहीं किया गया। हालांकि पानी के तेज प्रेशर के कारण जो पानी की टंकी छह घंटे में भर पाती थी वह तीन घंटे में ही भर गई। शुक्रवार को इन टंकियों से ग्वालियर विधानसभा एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाएगी। गुरुवार को टेस्टिंग के दौरान कई जगहों पर पानी के लीकेज हुए हैं।

अमृत योजना के तहत 320 करोड़ रुपये की लागत से 700 किलोमीटर से ज्यादा पानी की लाइनें डाली गई हैं। साथ ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं तिघरा से जलालपुर तक पानी लाने के लिए लाइन डाली गई है। 40 पानी की टंकियों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इनमें से अधिकांश पानी की टंकियों को मोतीझील प्लांट से आई पुरानी लाइनों से भरकर संचालित किया जा रहा है, लेकिन इन टंकियों से अधिकांश इलाकों में आज भी पुरानी लाइनों से ही पानी सप्लाई हो रहा है। गुरुवार को पानी की टंकियों को भरा गया है। इन टंकियों से शुक्रवार को शहरभर में पानी की सप्लाई नए डीएमए से की जाएगी। पानी की सप्लाई के बाद पता चलेगा कि किन-किन स्थानों पर लीकेज हो रहे हैं।

एक सप्ताह का समय लग सकता है लीकेज ठीक होने में

पानी की सप्लाई प्रारंभ होते ही अनेकों स्थान पर ज्वाइंट के ढीले होने अथवा ज्वाइंट नहीं होने के साथ लाइनों के फटने की समस्या सामने आएगी। इन समस्याओं के निराकरण में पीएचई विभाग को करीब सात से आठ दिन का समय लगेगा, क्योंकि नई पानी की टंकियों से प्रेशर काफी तेज आने की बात कही गई है।

नए व पुरानी डीएमए के मिलान से आएगा प्रेशर से पानी

अमृत योजना में 12 मीटर ऊंचाई तक बिना किसी मोटर के पानी सप्लाई हो, इसके हिसाब पानी की लाइनों व टंकियों को डिजाइन किया गया है। पुरानी पानी की टंकियों से बिछाई गई लाइनें शहर के अधिकांश क्षेत्रों में फैली हुई हैं। इसके चलते जलालपुर व मोतीझील के दो प्लांटों से प्रेशर से टंकियों में पानी भरा जाएगा। इसके चलते अब पूरे शहर में प्रेशर से पानी आएगा।

ऐसे होगी पानी की सप्लाई

मोतीझील प्लांट से टंकियों को भरने के लिए 600 एमएम व्यास की पानी की लाइन आई हुई है। इस लाइन में जलालपुर प्लांट से आई 800 एमएम की लाइन को भी जोड़ दिया गया है। इसके चलते अब इस लाइन को जलालपुर से संचालित किया जाएगा। इस लाइन से लश्कर एवं ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र की टंकियों को भरा जाएगा। इसी प्रकार नारायण विहार में 600 व 500 एमएम व्यास की दो लाइनें हैं। इन दोनों लाइनों को जलालपुर से आई 1000 एमएम व्यास की पानी की लाइन से जोड़ दिया जाएगा। इससे पूर्व विधानसभा क्षेत्र की पानी की टंकियों को भरा जाएगा।

70 पानी की टंकियों से होगी शहर में सप्लाई

शहर में 70 पानी की टंकियों से पानी सप्लाई किया जाएगा। इसमें अमृत योजना के तहत 40 पानी की टंकियों का निर्माण किया जा चुका है, जबकि 1980 में पांच और 1995 में चार पानी की टंकियों का निर्माण किया गया। 2012 में एडीबी प्रोजेक्ट के तहत 21 पानी की टंकियों का निर्माण किया गया था।

Hot this week

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर...

Topics

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img