राजधानी भोपाल के 15 से अधिक इलाकों में कल यानी, गुरुवार को 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। यहां बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई बंद रखी जाएगी। ऐसे में लोग जरूरी काम पहले से निपटा लें।
जिन इलाकों में बिजली नहीं रहेगी, उनमें हलालपुरा, ओम नगर, राजेंद्र नगर, कृष्णा नगर समेत कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल हैं।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक द्वारका नगर, राजेंद्र नगर, कृष्णा नगर एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक हलालपुरा, श्रवण नगर, ओम नगर एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक अंजली कॉम्पलेक्स, चक्की चौराहा, काजी हाउस एवं आसपास के क्षेत्र।




