Thursday, February 26, 2026
22.9 C
Bhopal

अरविंदो अस्पताल की महिलाकर्मी से छेड़छाड़

इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने अरविंदो अस्पताल की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के मामले में मनचले पर केस दर्ज किया है। काम पर जाने के दौरान आरोपी रोज पीड़िता को बाइक से छोड़ने को लेकर सड़क पर परेशान करता था। पीड़िता ने पहले आरोपी पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन मंगलवार रात आरोपी ने रास्ता रोककर हाथ पकड़ लिया। इस बात की जानकारी पीड़िता ने परिवार को दी। इसके बाद आरोपी की दूसरे दिन पहचान कर उस पर केस दर्ज कराया गया। बाणगंगा पुलिस ने बताया कि अरविंदो अस्पताल की एक महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने कमल मीणा पर छेड़छाड़ और अभद्रता का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि ड्यूटी पर जाने के लिए वह रोज मौनी बाबा आश्रम के पास से निकलती है। यहीं पास ही शराब दुकान के यहां कमल करीब एक हफ्ते से आते-जाते उसका पीछा कर रहा था। गाडी पर चलते हुए कमेंट्स कर रहा था। शुरुआत में उसकी हरकतों को पीड़िता ने नजर अंदाज कर दिया।

मंगलवार रात जब पीड़िता ड्यूटी से घर जा रही थी। तब आरोपी ने उसे रोका और हाथ पकड़कर गंदे कमेंट्स करते हुए साथ चलने के लिए कहने लगा। पीड़िता हाथ छुड़ाकर वहां से भागी और मौसी की बेटी को घटना के बारे में बताया। अगले दिन काम पर जाने के दौरान कमल रास्ते में दिखा। पीड़िता ने अपनी बहन को कॉल कर उसके खड़े होने की जानकारी दी। पुलिस को मौके पर बुलाकर आरोपी कमल को पकड़वाया।

पड़ोसी ने की अश्लील हरकत लसूडिया में रहने वाली शादीशुदा महिला के साथ पड़ोसी ने अश्लील हरकत की। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। 33 साल की महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी का नाम दिनेश पुत्र सूरज राजपूत, निवासी पंचवटी कॉलोनी है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने बच्चे के साथ घर पर थी। पति काम पर गए थे। तभी दिनेश दरवाजे पर आया। वह दरवाजा बंद करने पहुंची तो दिनेश अंदर की तरफ धक्का देकर घर में घुसने की कोशिश करने लगा। चिल्लाने पर आरोपी वहां से बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। बाद में पति को जानकारी दी। वहीं भंवरकुआ पुलिस ने भी एक महिला की शिकायत पर अंकित नाम के युवक पर केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि अंकित पहले उसका दोस्त था। लेकिन शादी होने के बाद उससे बात बंद कर दी थी। वह बुरी नीयत से पीछा कर परेशान करने लगा। बात करने को लेकर दबाव बनाता। बुधवार को घर पर अकेली थी, तब आकर मिलने के लिए धमकाने लगा। बाद में पति के आने पर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है।

Hot this week

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

Topics

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img