Monday, August 17, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर में बिजली कर्मचारियों पर हमला

इंदौर के मल्हारगंज इलाके में एमपीईबी के लाइनमैन और स्टाफ के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि, एक उपभोक्ता के घर पर बिजली बिल बकाया होने के कारण लाइनमैन अपने साथी के साथ वहां पहुंचा था। इस दौरान उपभोक्ता ने विवाद करते हुए लाइनमैन और उसकी टीम के साथ मारपीट की और उन पर छत से ईंटें फेंकी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मल्हारगंज टीआई वीरेंद्र कुशवाह के मुताबिक, कैलाश पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी आदर्श मौलिक नगर की शिकायत पर मनीष पुत्र श्यामराव काले निवासी इंद्रानगर के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में कार्रवाई की गई है।

कैलाश ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि, वह कालानी नगर पावर हाउस में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। बुधवार दोपहर वह एमपीईबी कार्यालय से कर्मचारी राजीव, मनोहर, हर्ष और पीयूष के साथ मनीष काले के घर पहुंचे, जहां करीब 35 हजार रुपए से अधिक का बिल बकाया था। बकाया भुगतान न होने के कारण टीम कनेक्शन काटने लगी, जिससे मनीष नाराज हो गया।

मनीष ने विद्युत मंडल के कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा में बातचीत की और धमकाने लगा। इसके बाद उसने हाथापाई भी की। जब उसे समझाने की कोशिश की गई, तो वह घर के अंदर चला गया। इस दौरान टीम पोल से कनेक्शन काटने का काम करने लगी, तभी मनीष छत पर आ गया और ईंटें फेंकने लगा।

इस हमले में लाइन पर काम कर रहे हर्ष मकवाना घायल हो गए। इसके बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img