आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

MP के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट:6 लोगों की मौत

हरदा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इससे आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। छह लोगों की मौत हो गई। 60 से अधिक लोग घायल हैं। फैक्ट्री के आसपास सड़क पर कुछ शव पड़े हुए दिख रहे हैं। 25 से अधिक घायलों को हरदा जिला अस्पताल ले जाया गया है। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए। फैक्ट्री में रुक-रुककर धमाके हो रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

फैक्ट्री मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है। फैक्ट्री में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे इतना तेज धमाका हुआ कि पूरा शहर दहल उठा है। आतिशबाजी के लिए घरों में रखे बारूद के संपर्क में आकर आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770