Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

वार्डन ने स्टूडेंट को पीटा, हाथ में फ्रैक्चर

जबलपुर में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के 8वीं के छात्र को हॉस्टल वार्डन ने इस कदर पीटा कि हाथ में फ्रैक्चर आ गया। चेहरे और पीठ पर पिटाई के निशान हैं। पेरेंट्स का आरोप है कि बच्चे को एक कान से ठीक से सुनाई भी नहीं दे रहा है। वहीं, मैनेजमेंट आरोपी वार्डन को बचा रहा है। छात्र के साथ सोमवार को मारपीट की गई थी।

छात्र के माता-पिता बुधवार दोपहर रीवा से जबलपुर पहुंचे और पुलिस से वार्डन की शिकायत की। मंगलवार को कॉल-डे होता है। यानी बच्चों की बात मोबाइल पर उनके पेरेंट्स से कराई जाती है। इसी दौरान पेरेंट्स से शिकायत करते हुए बच्चा खूब रोया। गौर पुलिस चौकी में भी शिकायत करते हुए एएसआई उदय सिंह से लिपटकर वह फूट-फूट कर रोया।

छात्र ने कहा- 100 बार उठक-बैठक कराई पीड़ित छात्र का एक हफ्ते पहले एक साथी छात्र से हॉस्टल में झगड़ा हुआ था। वार्डन ने सभी छात्रों के सामने उसे 100 बार उठक-बैठक की सजा दी थी। यह बात स्कूल प्रबंधक शाल्वी प्रजापति को पता चल गई। उन्होंने वार्डन मुकेश शर्मा को डांटा था। यह बात वार्डन को नागवार गुजरी और उसने छात्र की बुरी तरह पिटाई की। पुलिस ने आरोपी वार्डन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से वार्डन फरार है।

पिता का आरोप- मैनेजमेंट ने वार्डन को भगा दिया छात्र के पिता का आरोप है कि स्कूल मैनेजमेंट ने वार्डन को भगा दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल बेटे को यहां 7th क्लास में एडमिशन दिलाया था। इस साल वह 8th में है। मंगलवार रात उसने अपनी मम्मी को फोन पर बताया कि 23 सितंबर की रात 11.30 बजे वार्डन ने उसकी पिटाई की है। उस समय वह सो रहा था। इतनी बात कर वह रोने लगा और फोन कट हो गया।

बेटे को डबल-डबल एंटीबायोटिक्स दे रहे हैं

इसके बाद हम रीवा से जबलपुर आए और वार्डन से पूछा कि क्यों मारा? उससे कोई जवाब देते नहीं बना। छात्र के पिता का कहना है कि सोमवार को बेटे के साथ मारपीट हुई और मंगलवार शाम 6 बजे तक स्कूल मैनेजमेंट को मालूम नहीं था कि यह घटना हो गई।

इतना ही नहीं, जिस वार्डन ने बेटे को पीटा, उसी के साथ उसे किसी डॉक्टर के पास इलाज के लिए भेज दिया। डॉक्टर ने पर्चे में कुछ नहीं लिखा। बेटे को डबल-डबल एंटीबायोटिक्स दे रहे हैं। जो दवा 13 साल के बच्चे को नहीं देनी चाहिए, वो दवा खिला रहे हैं।

स्कूल प्रबंधक ने कहा- मारपीट करने वाले वार्डन को हटा दिया है

मामले में स्कूल प्रबंधक शाल्वी प्रजापति का कहना है कि बच्चे के साथ मारपीट करने वाले वार्डन को हटा दिया गया है। गौर पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र पांडेय ने बताया कि बच्चे के गाल और पीठ में चोट के निशान हैं। वार्डन ने हाथ से मारा है। उसकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img