Wednesday, September 30, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में कांग्रेस ने बांटे ‘कर्ज के लड्डू’

भोपाल में बुधवार को कांग्रेसियों ने लोगों को ‘कर्ज के लड्‌डू’ बांटे। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में प्रभात चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है और इसकी कीमत जनता को चुकानी पड़ रही है।

कांग्रेस नेता शुक्ला ने कहा, एक दिन पहले प्रदेश की भाजपा सरकार ने बाजार से पांच हजार करोड़ रुपए का फिर से कर्ज लिया है। इस वित्त वर्ष में ही 10 हजार करोड़ रुपए का कर्जा ले लिया गया है। प्रदेश सरकार पर अब लगभग पौने चार लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। इसलिए प्रभात चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए लोगों को कर्ज के लड्डू खिलाए। उन्होंने कहा, प्रदेश पर कर्ज की स्थिति यह है कि राज्य के कुल बजट से ज्यादा राज्य पर कर्ज चढ़ चुका है।

नारेबाजी भी की प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। शुक्ला ने कहा, अब तक हमने बुजुर्गों से ‘कंबल ओढ़कर घी पीने’ की कहावत सुनी थी, लेकिन इससे आगे बढ़ते हुए सरकार और उसके नेता कर्ज के लड्डू खाकर मालामाल हो रहे हैं। जनता को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। प्रदर्शन में रविंद्र साहू झूमर वाला, तारिक अली, अमित खत्री, संदीप सरवैया, मुजाहिद सिद्दीकी, राहुल सेन, मोहम्मद फहीम, असलम डायर, मेहमूद अनवर गुड्डू, मोहम्मद आमिर,अलमास अली, अलीम उद्दीन बिल्ले, रविशंकर मिश्रा, सुशील ठाकुर, अनीस सलमानी, फैजान खान आदि मौजूद थे।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img