Friday, February 20, 2026
21.6 C
Bhopal

हरियाणा में BJP की पहली लिस्ट जारी, 67 नाम

हरियाणा में BJP ने बुधवार, 4 सितंबर को विधानसभा की कुल 90 सीटों में से 67 पर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इसमें 17 विधायकों और 8 मंत्रियों को दोबारा टिकट दी गई है। पहली लिस्ट में 8 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसमें CM नायब सैनी करनाल की जगह कुरूक्षेत्र की लाडवा सीट से लड़ेंगे। अनिल विज को अंबाला कैंट से टिकट दी गई है। भाजपा ने रानियां सीट से बिजली मंत्री रणजीत चौटाला और राज्य मंत्री विशंभर वाल्मीकि का भी टिकट काटा है। इसके अलावा 9 विधायकों की टिकट काटी गई है।

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक फेज में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन ने राज्य में सरकार बनाई थी।

लिस्ट की खास बातें

  • हिसार से टिकट की दावेदारी जता रहे नवीन जिंदल परिवार को भी झटका दिया गया है। यहां से मौजूदा विधायक मंत्री कमल गुप्ता को फिर टिकट दी गई है।
  • भाजपा ने 2 विधायकों की सीट बदली है। इनमें डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को नलवा की जगह बरवाला तो वहीं कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव को कोसली की जगह रेवाड़ी से टिकट दिया गया।
  • तीन दिन पहले भाजपा में शामिल हुईं अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा को कालका से उम्मीदवार बनाया गया है।
  • रतिया सीट से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को टिकट दी गई है। लोकसभा चुनाव में सिरसा से उनकी टिकट काट दी गई थी।
  • भाजपा में आए JJP के विधायक देवेंद्र बबली, राज कुमार गौतम और अनूप धानक को भी टिकट दी गई है।
  • महम से भारतीय कबड्‌डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्‌डा को टिकट दी गई है।
  • 5 नेताओं के परिवार को टिकट दी गई है। इनमें कुलदीप बिश्नोई के विधायक बेटे भव्य बिश्नोई, किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव, सतपाल सांगवान के बेटे सुनील सांगवान और विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा को टिकट दी गई है।
  • एक राज्यसभा सांसद कृष्ण पाल पंवार को भी भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

Hot this week

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...

भोपाल: अज्ञात वाहन की टक्कर से संघ प्रचारक की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल | राजधानी के ईटखेड़ी इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img