Saturday, March 28, 2026
25.6 C
Bhopal

Haryana: पंजाबी फिल्मों के अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क दुर्घटना में मौत, मुख्यमंत्री चन्नी ने जताया दुख

Deep Sidhu Accident : पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की हरियाणा में सोनीपत के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी पुष्टि सोनीपत पुलिस ने की। पंजाबी फिल्मों के एक्टर दीप सिद्धू दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। इसी दौरान सोनीपत में एक सड़क हादसे का शिकार हो गये। ये हादसा सोनीपत ज़िले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर हुआ। हरियाणा पुलिस के मुताबिक दीप एक स्कॉर्पियो गाड़ी में पंजाब की ओर जा रहे थे। तभी पिपली टोल के पास उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद दीप सिद्धू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस के मुताबिक गाड़ी में मौजूद महिला की हालत भी गंभीर है।

छवि

दीप साल 2021 में केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे। 26 जनवरी को लाल किले पर झंडा फहराने के बाद वो सिद्धू सुर्खियों में आ गये। पुलिस ने लाल किले में हुई हिंसा को लेकर भी उन्हें आरोपी बनाया था। इस केस‌ में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी। कई महीने जेल में बिताने के बाद फिलहाल दीप जमानत पर रिहा चल रहे थे। इनकी मौत पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दुख जताया और परिवार के प्रति संवेदना जताई।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img