Tuesday, April 7, 2026
31.1 C
Bhopal

कहता था- तुम बहुत क्यूट लगती हो, पिक्स भेजो वॉट्सऐप पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है

विदिशा में गंजबासौदा के एक कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ गेस्ट फैकल्टी द्वारा वॉट्सऐप पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पिछले 3-4 दिनों से वे छात्रा को लगातार वॉट्सऐप मैसेज कर रहे थे। मैसेज में लिखा-तुम बहुत क्यूट लगती हो, अपनी पिक्स भेजो।

जब मैसेज का स्वरूप अश्लील हो गया, तब छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मंगलवार को पीड़ित छात्रा ने परिजन के साथ कॉलेज प्रशासन और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत कॉलेज पहुंची और गेस्ट टीचर को देहात थाने ले गई।

छात्रा ने इसी साल लिया था एडमिशन छात्रा ने इसी साल कॉलेज में एडमिशन लिया था। इसी साल सरताज पारे भी अंग्रेजी विषय के गेस्ट फैकल्टी के रूप में नियुक्त हुए थे। वे पिछले 6 महीने से भोपाल से गंजबासौदा कॉलेज में पढ़ाने आ रहे थे। उनके पास छात्रा का मोबाइल नंबर था।

छात्रा बोली- बुरी नीयत से देखते रहते हैं छात्रा ने थाने में शिकायत की कि 29 अगस्त पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करने कॉलेज के कम्प्यूटर लैब में गई थी। यहां अंग्रेजी के टीचर सरताज सर भी थे। उन्होंने मेरे मोबाइल से रजिस्ट्रेशन कर दिया। सरताज सर ने अपना मोबाइल नंबर देने की बात कही, लेकिन मैंने मना कर दिया। जाने लगी, तो सर ने मेरा मोबाइल नंबर भी ले लिया।

मेरा फोन अक्सर मेरी मां के पास रहता है। कभी-कभी साथ ले जाती हूं। उसी दिन शाम 4.00 बजे सर का मैसेज आया कि लॉग इन हो गया क्या। मैंने हां में जवाब दिया। इसी तरह मैसेज पर थोड़ी बहुत बात हुई। गुरुवार को फिर मैसेज आया कि तुम बहुत क्यूट लगती हो। अपनी पिक्स भेजो। मैंने मना कर दिया।

7 सितंबर की रात 8 लगातार 2-3 बार कॉल आए। मैंने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। फिर मैसेज आया कि बात क्यों नहीं कर रही हो। सरताज सर ने कहा कि क्या मैं तुम्हारी मम्मी का दामाद नहीं बन सकता। यह बात बुरी लगी।

9 सितंबर को मैं कॉलेज गई, तो सरताज सर की क्लास थी। मैं पीछे बैठी थी। बोले– आगे बैठो। क्लास के बाद जब हम ग्राउंड में बैठे थे, तो आगे–पीछे घूमने लगे। वह बुरी नीयत से देखते रहते हैं।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू देहात थाना निरीक्षक मनोज दुबे ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही छात्र संगठन और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी कॉलेज पहुंच गए। देहात थाना परिसर में भी काफी लोग आ गए। उन्होंने आराेपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Hot this week

भोपाल: लहारपुर ब्रिज पर दरिंदगी, चलती कार से फेंकी गई बुजुर्ग महिला

​राजधानी में सनसनी: सीने में धंसी मिलीं स्टेप्लर की...

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

Topics

भोपाल: लहारपुर ब्रिज पर दरिंदगी, चलती कार से फेंकी गई बुजुर्ग महिला

​राजधानी में सनसनी: सीने में धंसी मिलीं स्टेप्लर की...

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img