Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल भाजपा युवा मोर्चा नेता का अश्लील वीडियो

भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर सवाल उठाए। हंगामा बढ़ा तो पार्टी ने जीत निशोदे को युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री पद से हटा दिया।

भाजपा युवा मोर्चा अरेरा मंडल के अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ने जीत को पद से हटाने के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी हटा दिया है। अश्लील वीडियो को लेकर कांग्रेस ने कहा कि अब भाजपा को बताना चाहिए कि क्या उसका यही चरित्र है।

कांग्रेस बोली- भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को यही सिखाती है? बीजेपी मंडल महामंत्री का आपत्तिजनक हाल में वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने कहा- भाजपा जो परंपरा और संस्कारों की बात करती है, और अभी कुछ दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टियों को सर्टिफिकेट बांट रहे थे कि किसका कैसा चरित्र है तो अब भाजपा को यह बताना चाहिए कि क्या उसका यही चरित्र है। ऐसी अश्लील हरकतें करना क्या भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सिखाती है?

सिंधिया बताएं- क्या यही चरित्र है जिसका बखान वह करते हैं कांग्रेस ने कहा- जो दूसरों के मकान पर पत्थर फेंकते हैं, उस भाजपा के लोग देख लें कि किस कमजोर शीशे से आपका मकान बना है। आपके नेताओं के सेक्स स्कैंडल कभी सड़क पर आते हैं तो कभी आपके नेता सदन में पोर्न देखते मिलते हैं। अब पोर्न बनाने का काम वह लोग कर रहे हैं। भाजपा के नेताओं के लगातार सेक्स स्कैंडल सामने आ रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया अब जवाब दें कि क्या ये वही चरित्र जिसका बखान वो भाजपा के लिए करते हैं।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img