Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

बैरसिया में तेज रफ्तार कार पलटी, ड्राइवर की मौत

शमशाबाद-बैरसिया रोड के महानीम चौराहा पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य लाेग घायल हैं। मृतक की पत्नी पांच महीने की प्रेग्नेंट हैं। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक अनीस खान (40) पुत्र अमीन खान मूल रूप से मंडीबामोरा जिला विदिशा के रहने वाले थे। बीते बीस सालों से भोपाल के काजीकैंप में रहकर कबाड़ बेचने का काम कर रहे थे। रविवार को रिश्तेदार की शादी में शामिल होने सिरोंज गए थे।

वहां से रात करीब 1 बजे भोपाल के लिए लौट रहे थे। शमशाबाद बैरसिया रोड पर उनकी कार बेकाबू होकर पलट गई। कार को अनीस ही ड्राइव कर रहे थे। हादसे में कार सवार अन्य तीन साजिद, बद्दू और बबलू घायल हुए है।

राहगीरों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल

राहगीरों ने उन्हें एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया था। जहां इलाज के दौरान अनीस की सोमवार सुबह मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। सोमवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img