Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

शाहजहांपुर में नॉनवेज मांगने पर पति को मार डाला

शाहजहांपुर में एक महिला ने अपने पति का सिर ईंट से इतनी बुरी तरह से कूचा कि उसका भेजा बाहर आ गया। पति का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने नॉनवेज बनाने के लिए कह दिया था।

ईंट से मारते समय पत्नी गुस्से में बोलती रही- आज तेरा भेजा फाड़ दूंगी। साथ ही बीच-बीच में रो भी रही थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रोजा थाना क्षेत्र का है।

पति का मर्डर करने के बाद पुलिसकर्मियों के सामने महिला रोती रही।

पति का मर्डर करने के बाद पुलिसकर्मियों के सामने महिला रोती रही।

गायत्री का रूप देखकर कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाया
हथौड़ा गांव में सत्यपाल (40) पत्नी गायत्री देवी (39) और 2 बच्चों के साथ रहता था। सत्यपाल एक स्टेडियम में प्राइवेट जॉब करता था। गायत्री से उसकी शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। बेटी BA कर रही है, बेटा 12वीं में पढ़ता है।

गायत्री नॉनवेज नहीं खाती थी, जबकि सत्यपाल नॉनवेज का बहुत शौकीन था। वह अक्सर घर में नॉनवेज बनवाता था। इसको लेकर उसकी हमेशा पत्नी से लड़ाई होती रहती थी। कभी-कभी वह पत्नी को पीट भी देता था। गुरुवार को सत्यपाल ने नॉनवेज बनाने की जिद की। गायत्री ने मना कर दिया तो सत्यपाल भड़क गया। दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।

इसी बीच गायत्री ने घर में रखी ईंट उठाकर पति पर हमला कर दिया। सत्यपाल बचने के लिए घर से बाहर भागा। गायत्री भी उसके पीछे दौड़ी और बाहर आकर सत्यपाल को गिरा दिया। इसके बाद उसके सीने पर बैठकर ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ हमला करने लगी। गायत्री इतनी गुस्से में थी कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी।

गायत्री ने ईंट से सत्यपाल के सिर पर इतने वार किए कि उसका भेजा बाहर आ गया। चारों तरफ खून ही खून फैल गया। गायत्री का यह रूप देखकर कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाया।

यह सत्यपाल की मां है, बेटे की हत्या के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

यह सत्यपाल की मां है, बेटे की हत्या के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

पत्नी बोली- हमेशा नॉनवेज खाने के लिए बोलता था
गायत्री ने पुलिस को बताया- पति अक्सर मारपीट करता था। हमेशा नॉनवेज खाने की जिद करता था। आज भी नॉनवेज खाने के लिए कह रहा था। नहीं बनाया, तो लड़ाई करने लगा। मेरे पास नॉनवेज खरीदने के लिए पैसे भी नहीं थे। तभी आज नॉनवेज नहीं बना पाई।

इसी बात पर हम दोनों का झगड़ा हो गया था। जब वह मुझे पीटने लगा, तो गुस्सा आ गया। इसके बाद मैंने ईंट से उसका सिर कूच दिया। ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि गायत्री पहले मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज हुआ था। इस समय बिल्कुल ठीक हो गई थी।

घरवाले बोले- खाने को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हुआ था
सत्यपाल के परिवार वालों ने बताया- सत्यपाल रोज की तरह खाना खाने घर आया था, लेकिन गायत्री उसे बाहर से खाना लाने की बात कह रही थी। इसी बात पर दोनों का झगड़ा शुरू हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि चीखने-चिल्लाने की आवाज मकान के बाहर तक आने लगी। उसके बाद गायत्री ने पति पर ईंटों से हमला कर दिया।

यह गायत्री के पति के सिर पर ईंट से हमला करने की तस्वीर है।

यह गायत्री के पति के सिर पर ईंट से हमला करने की तस्वीर है।

SP सिटी संजय कुमार ने बताया- महिला ने पति के सिर पर ईंट से हमला करके उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है। उसका इलाज भी चल रहा है।

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img