Monday, February 16, 2026
28.1 C
Bhopal

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पकड़ा अवैध शराब का कंटेनर

दौसा में विधानसभा उपचुनाव से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के भांडारेज इंटरचेंज के पास नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर से शराब की पेटियां बरामद की गई, जिन्हें सॉस, चटनी व फूड पैकेट्स की आड़ में दूसरे राज्य में सप्लाई किया जा रहा था।

दरअसल, रविवार को सदर थाना पुलिस वाहनों की सघन तलाशी ले रही थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर के कंटेनर से शराब की पेटियां बरामद हुई हैं। शराब समेत अन्य जब्त सामान की अनुमानित कीमत करीब 85 लाख रुपए है।

ड्यूटी ऑफिसर एएसआई विजयपाल सिंह ने बताया- कंटेनर से शराब तस्करी की सूचना पर नाकाबंदी कराई गई। जहां एक्सप्रेसवे के टोल से गुजरने के बाद जयपुर-आगरा हाईवे पर पहुंचते ही कंटेनर को रुकवा कर तलाशी ली गई तो उसमें लिक्विड बोतल में अन्य सामान के पीछे हरियाणा और दिल्ली निर्मित अवैध शराब भरी हुई थी। जिसे पुलिस टीम ने मौके पर ही कंटेनर से बाहर निकाला। काउंटिंग करने के बाद कीमत का आकलन किया गया।

सदर थाना इंचार्ज हवा सिंह यादव में बताया- कंटेनर में सॉस, चटनी व फूड पैकेटस की आड़ में दिल्ली व हरियाणा. निर्मित अवैध शराब की तस्करी कर गुजरात ले जा रहे थे। इसकी बाजार कीमत करीब 85 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही कंटेनर में सवार 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने बताया- विधानसभा उपचुनाव के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। इससे पहले हरियाणा नंबर की एक कार से एक करोड़ 96 लाख रुपए कैश बरामद करने की कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

Hot this week

अस्पताल संचालक को धमका कर 10 लाख मांगने वाले RTI एक्टिविस्ट और दो यूट्यूबर पर FIR

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में आरटीआई और...

ई-रिक्शा में फिर ‘जेवर चोरी’, दंपती की सूझबूझ से पकड़ा गया संदिग्ध रिक्शा

​ग्वालियर: शहर में ई-रिक्शा में सफर करना अब सुरक्षित...

भरोसे का कत्ल, मैनेजर ने कंपनी को लगाया 25 लाख का चूना

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और...

Topics

भरोसे का कत्ल, मैनेजर ने कंपनी को लगाया 25 लाख का चूना

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और...

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img