राजधानी भोपाल के करीब 45 इलाकों में मंगलवार को 30 मिनट से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी।
जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें ललिता नगर, दानिशकुंज, दानिश हिल्स व्यू, कान्हाकुंज, जाटखेड़ी, ओम नगर, फाइन कैम्पस, गुड शेफर्ड कॉलोनी जैसे कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, इसलिए वे समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा दें। ताकि, उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक कोरल वुड, सैलून बिल्डिंग, ईडन गार्डन एवं आसपास।
- सुबह 9 से 9.30 बजे तक और शाम 4 से 4.30 बजे तक जाटखेड़ी, पारस विला, ईडन पार्क एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 9 से 11 बजे तक सीहोर नाका, सेवा सदन बैरागढ़, टी वार्ड एवं आसपास।
- सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक भैंसाखेड़ी, बैरागढ़ मंडी, आकाश गार्डन एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पीएचक्यू, चर्च रोड, सीआई कॉलोनी एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कटियार मार्केट, अब्बास नगर, समृद्धि परिसर, ललिता नगर, अंकित परिसर, ओम नगर, राजहर्ष कॉलोनी, पलासी, बड़वई, एलेक्सर गार्डन, राज नगर पलासी एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक दानिश हिल्स व्यू-4, कान्हाकुंज, दशहरा मैदान, आशीर्वाद कॉलोनी, गोल्डन हाइट, बंजारी बस्ती, सागर एन्क्लेव, फाइन कैम्पस, हरे कृष्णा होम्स, गुड शेफर्ड कॉलोनी, दानिश कुंज डीके 1-2 एवं आसपास के इलाके।




