Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

मार्बल करोबारी के बेटे से चाकू मारकर सवा 5 लाख लूटे

भोपाल में दिनदहाड़े एक छात्र से सवा 5 लाख रुपए की लूट हो गई। मोपेड सवार दो आरोपियों ने पहले छात्र की एक्टिवा को टक्कर मारकर उसे गिराया, फिर पीठ में चाकू मारा। इसके बाद रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले।

वारदात शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे कीलनदेव टावर चौराहे की है। छात्र बैंक से रकम निकालकर घर जा रहा था।

पीड़ित की मां हाजरा खान ने बताया, ‘बेटा अहमद रजा 18 वर्ष का है। 12वीं पास करने के बाद इस साल ड्रॉप लिया है। पति अब्दुल सत्तार मार्बल का कारोबार करते हैं। खेती-किसानी भी है। मार्बल खरीदकर एक ग्राहक ने पिछले दिनों चेक से पेमेंट किया था। अहमद मालवीय नगर स्थित घर से यही चेक भुनाने बैंक गया था। एमपी नगर जोन-2 में बैंक से पैसे लेकर घर लौट रहा था।’

वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की।

वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की।

करीबी दोस्त पर संदेह

वारदात की जानकारी मिलते ही डीसीपी प्रियंका शुक्ला और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अहमद ने करीबी दोस्त पर संदेह जताया है। उसने बताया कि दोस्त पिछले कई दिनों से उससे पैसों की मांग कर रहा था। उसे अहमद के बैंक जाने के बारे में भी जानकारी थी। अहमद ने कहा, ‘इसी दोस्त ने साजिश रचकर अन्य युवकों से वारदात कराई है।’

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img