Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना करा तो कर दी हत्या

भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इकोलॉजिकल पार्क के पास मिली युवक की लाश के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में अजय मायना नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।

​क्या था मामला?

24 मई को इकोलॉजिकल पार्क के पास पुलिया किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया।

​मोबाइल लोकेशन से पकड़ा गया कातिल

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के गायब मोबाइल को ट्रेस किया, जो एक व्यक्ति के पास मिला। पूछताछ में पता चला कि उसने यह फोन आरोपी अजय मायना से खरीदा था। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

​जबरन संबंध बनाने का किया था प्रयास

आरोपी ने खुलासा किया कि घटना वाली रात वह शिकार की तलाश में था। रास्ते में उसे नशे की हालत में युवक मिला, जिसे उसने खाना खिलाने के बहाने पुलिया के नीचे ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। युवक के विरोध करने पर आरोपी ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मोबाइल लेकर फरार हो गया।

​पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी अजय का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पहले भी एक युवक के साथ गलत काम करने के मामले में तीन महीने जेल काट चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी का मेडिकल कराकर उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Hot this week

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

Topics

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img