Sunday, March 1, 2026
23.6 C
Bhopal

भोपाल में शादी का वादा कर के आरोपी करता रहा रेप

भोपाल के एमपी नगर में स्थित एक होटल में छात्रा के साथ उसके दोस्त ने रेप किया। घटना करीब एक साल पुरानी है। आरोपी ने पीड़िता को जल्द शादी करने का भरोसा दिलाकर घटना के संबंध में किसी को भी बताने से मना कर दिया था। अब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया है। तब पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

सब इंस्पेक्टर अर्चना तिवारी के मुताबिक 23 वर्षीय युवती एक कॉलेज में छात्रा है। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात अपने मामा की शादी में जबलपुर के अब्दुल जावेद से हुई थी। जावेद प्राइवेट नौकरी करता है। शादी समारोह में हुई मुलाकात के बाद से दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। 25 फरवरी 2024 को वह भोपाल आया और एमपी नगर स्थित होटल में आकर ठहर गया। जहां उसने मिलने के लिए छात्रा को बुलाया और उसके साथ शादी करने का झांसा देकर रेप किया।

आरोपी ने फोन उठाना बंद किया तब थाने पहुंची पीड़िता

अलग-अलग स्थानों पर कई बार आरोपी ने पीड़िता के साथ ज्यादती की। वह समय-समय पर भोपाल आता और पीड़िता से मुलाकात करता था। अभी कुछ समय पहले ही उसने छात्रा से शादी करने से इनकार कर दिया और फोन उठाना भी बंद कर दिया। उसकी करतूतों से तंग आकर पीड़िता थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम जबलपुर रवाना हो चुकी है।

Hot this week

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

Topics

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img