Sunday, July 5, 2026
24.6 C
Bhopal

प्रेमी संग मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर टाइल्स के नीचे दफनाया

मुंबई में हिंदी फिल्म दृश्यम स्टाइल में मर्डर का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां मूलतः पालघर जिले की रहने वाली एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद किसी को शक न हो इसलिए उसने पति के शव को घर में लगी टाइल्स को खोदकर दफना दिया। फिर इसके ऊपर से और टाइल्स बिछा दीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 वर्षीय विजय चव्हाण अपनी पत्नी के साथ मुंबई से 70 किलोमीटर दूर नालासोपारा में रहता था। वह पिछले पंद्रह दिनों से लापता चल रहा था। ऐसे में उसके गृह जिले से उसके भाई उसे ढूंढ़ने के लिए मुंबई पहुंचे। यहां पर उसकी पत्नी भी लापता मिली। घर पर पहुंचने के बाद उन्हें फर्श में लगी टाइल्स में कुछ का रंग अलग लगा। शक बढ़ने पर सभी ने मिलकर नई टाइल्सों को हटाया, जिसके बाद उन्हें थोड़े ही नीचे एक शव दिखाई दिया, जिससे भयंकर दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचना दी।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में शक की सुई विजय की 28 वर्षीय पत्नी कोमल की ओर ही घूम रही है। आशंका है कि कोमल अपने पति की हत्या करने के बाद अपने प्रेमी मोनू के साथ भाग गई है। दोनों ही पिछले कुछ दिनों से लापता चल रहे हैं। इसके अलावा दोनों के बीच में प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आ रही है।

Hot this week

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

Topics

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img