Thursday, October 1, 2026
23.1 C
Bhopal

दहेज हत्या के फरार तीन आरोपी शाहजहांनाबाद से गिरफ्तार

शाहजहांनाबाद इलाके की वाजपेयी नगर मल्टी में छिपे दहेज हत्या के तीन फरार आरोपियों को मंगलवार तड़के रायसेन जिले की पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में मृतका का सास-ससुर और एक अन्य रिश्तेदार शामिल है। ये सभी रायसेन जिले के बेगमगंज थाने में दर्ज दहेज हत्या के मामले में वांछित थे और फरारी काटते हुए भोपाल में रिश्तेदार के घर पर छिपे हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार देर रात मृतका के पिता शाहजहांनाबाद थाने पहुंचे थे। वे रायसेन के बेगमगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी 23 वर्षीय बेटी उरूसा ने करीब 17 दिन पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद बेगमगंज थाने में उरूसा के पति मोहम्मद मुशीर, सास बिल्कीस बी और ससुर मोहम्मद मुकीद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उरूसा पर दहेज के लिए मानसिक दबाव बना रहे थे। उसे लगातार ताने दिए जाते थे और प्रताड़ित किया जा रहा था। तंग आकर उरूसा ने जान दे दी। पुलिस ने मामले में पति मोहम्मद मुशीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सास, ससुर और एक अन्य रिश्तेदार फरार चल रहे थे। सूचना मिलने पर रायसेन पुलिस ने शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के सहयोग से देर रात वाजपेयी नगर मल्टी में दबिश दी और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार सुबह रायसेन पुलिस आरोपी सास बिल्कीस बी (50), ससुर मोहम्मद मुकीद (55) और एक अन्य आरोपी को लेकर बेगमगंज रवाना हो गई। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img