Monday, April 6, 2026
32.1 C
Bhopal

इंदौर में शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

इंदौर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक युवती ने अपने रिश्तेदार के खिलाफ रेप और गर्भपात कराने का केस दर्ज कराया है। इंदौर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच खंडवा पुलिस को सौंपी है।आजाद नगर पुलिस के मुताबिक 24 साल की युवती ने अपने परिचित भिकलाल गोखले के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वह बुरहानपुर की रहने वाली है। आजाद नगर में अपनी सहेली के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। भिकलाल अक्सर पीड़िता के परिवार की रिश्तेदार महिला से मिलने आता था। इसके चलते वह उसे पहचानती थी।

2018 में भिखलाल ने कहा कि वह उसे पंसद करता है। शादी करना चाहता है। इसके बाद दोनों की बातचीत हुई। साल 2018 में जब पीड़िता खंडवा में बीए कर रही थी, तब पढ़ाई के दौरान भिखलाल रूम पर मिलने आया। इस दौरान शादी क झांसा देकर उसने संबंध बनाए। इसके बाद वह कई बार रूम पर आया और संबंध बनाता रहा।

पीड़िता गर्भवती हो गई, तो दवाई देकर उसका गर्भपात करा दिया। उस समय आरोपी इंदौर में पढ़ाई कर रहा था। इसके बाद लॉक डाउन लगने पर दोनों घर चले गए। लॉकडाउन खत्म होने के बाद उसने कहा कि इंदौर में पढ़ाई करेंगे। 2021 में दोनों इंदौर आ गए। इसके बाद आजाद नगर में रहे। जहां उसने कई बार रेप किया। 2022 में खंडवा नाका पर किराए से रहने चले गए।

इसके बाद आजाद नगर और शनि गली में रहे। साल 2024 में भिकलाल गांव जाने का कहकर गया और वापस ही नहीं आया। उसे कॉल किया तो टालमटोल करने लगा। पता चला कि वह दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। जब उससे इस बारे में बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर परिवार को पूरी बात बताई। इंदौर पुलिस ने केस दर्ज कर केस डायरी खंडवा भेजी है।

Hot this week

भोपाल: पार्टी में शोर मचाने से रोका तो बीटेक छात्र ने मारी गोली, दो घायल

राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में देर रात खूनी...

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img